भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सामल बोले- ओडिशा में पीएम मोदी की लोकप्रियता 2024 के चुनाव में दिखेगी

राजस्थान, मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद हर राज्‍य की भाजपा इकाई जश्‍न मना रही है। ओडिशा में भी तीन हिंदी भाषी राज्‍यों में पार्टी की बंपर जीत पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जश्‍न मनाया। वहीं मीडिया से बात करते हुए ओडिशा भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओडिशा में लोकप्रियता रेटिंग सबसे अधिक है। जिसका असर अगले चुनाव में जरूर दिखेगा।

 Manmohan Samal

बता दें 2024 की शुरूआत में ओडिशा में विधानसभा चुनाव होने हैं, राज्‍य की सत्‍ता पर 20 साल से बीजू जतना दल और मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर नवीन पटनायक का कब्जा हैं और उनका राज्‍य में बड़ी संख्‍या में वोट बैंक है। वहीं भाजपा इस बार बीजद के वोट बैंक में सेध लगाने के अभियान में में अभी से जुट चुकी है।

वहीं ओडिशाा प्रदेश अध्‍यक्ष मनमोहन सामल ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओडिशा में लोकप्रियता रेटिंग सबसे ज्यादा है और इसका असर अगले चुनाव में जरूर दिखेगा। इतना ही नहीं भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सामल ने लगभग हर विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा।

मनमोहन सामल ने कहा

इस सरकार के पास न तो आंखें हैं और न ही कान हैं। पिछले नौ वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा ओडिशा को भेजे गए लगभग 19 लाख करोड़ रुपये वांछनीय परिणाम लाने के लिए बुद्धिमानी से खर्च नहीं किए गए थे। कोई बुनियादी ढांचा विकास नहीं किया गया है। पर्यटन, सिंचाई और उद्योग क्षेत्र अविकसित हैं। लगभग 1.5 करोड़ युवा काम करने के लिए दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+