विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा कदम, राजस्थान-मध्य प्रदेश सहित 4 राज्यों के प्रभारियों का किया ऐलान

BJP State Election in Charge: भाजपा ने शुक्रवार (7 जुलाई) को 4 राज्यों में चुनाव प्रभारी नियुक्ति करने की घोषणा कर दी है। प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, ओम माथुर को छत्तीसगढ़, भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

इन्हें मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी
राजस्थान में नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सहप्रभारी बनाया गया है, ये दोनों नेता प्रभारी बने प्रह्लाद जोशी के नेतृत्व में काम करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ में मनसुख मंडाविया को सहप्रभारी बनाया गया है जो कि प्रभारी ओमप्रकाश माथुर के नेतृत्व में काम करेंगे। तेलंगाना में सुनील बंसल को चुनाव सहप्रभारी बनाया गया है जो कि प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर के नेतृत्व में काम करेंगे। मध्यप्रदेश में अश्वनी वैष्णव को सहप्रभारी बनाया गया है।

Bjp State Election Incharge

यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने 4 जुलाई को चार राज्यों में अपने अध्यक्ष बदले थे। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड और सुनील जाखड़ को पंजाब में पार्टी की कमान दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+