भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा ने शुरू किया "ब्लॉक घेरो अभियान"
ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीते 20 सालों से सत्ता पर काबिज पटनायक सरकार को भारतीय जनता पार्टी ने अभी से घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दें पर नवीन पटनायक सरकार को घेरने के लिए "ब्लॉक घेरो अभियान" शुरू किया है।

प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने नया बाजार ब्लॉक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए पार्टी की कटक सदर इकाई के आंदोलन का नेतृत्व किया। वहीं विधायकों और सांसदों ने जिलों में इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य सरकार को टॉरगेट करते हुए मंगवाल को ब्लॉक कार्यालयों का घेराव किया। इसके अलावा न राज्य की एनएसी, नगर पालिकाओं और नगर निगमों के सामने प्रदर्शन करके अपना पांच दिवसीय आंदोलन राज्य भर में शुरू किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने नयाबाजार ब्लॉक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए कहा ओडिशा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार की लिस्ट बहुत लंबी है। हजारों करोड़ रुपये के खनन घोटाले के बाद चिटफंड ओडिशा राज्य का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके साथ उन्होंने दावा किया चिटफंड में 40 लाख से अधिक निवेशक न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ओडिशा हाई कोर्ट के आदेश के बाद 300 करोड़ रुपय का कोष बनाने के बावजूद ओडिशा सरकार उनमें सेकिसी को भी एक भी पैसा वापस नहीं कर पाई है।












Click it and Unblock the Notifications