शरद पवार को 'लालची' बोल बुरी घिरीं अलका लांबा, अब भाजपा ने पूछे तीखे सवाल तो दी सफाई
Alka Lamba-Sharad Pawar Issue: NCP और कांग्रेस सहयोगी हैं और महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हैं। संसद में भी कई मुद्दों पर ये एकमत रहे हैं। लेकिन कांग्रेस नेता अलका लांबा के ट्वीट के बाद सियासत गरमा गई है।

Alka Lamba Tweet On Sharad Pawar: कांग्रेस नेता अलका लांबा (Alka Lamba) को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी अब इस मुद्दे को जोर शोर से उठाने का काम कर रही है। भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अलका लांबा (Alka Lamba) से तीखे सवाल किए हैं जिसके बाद अलका लांबा की सफाई भी सामने आई है।
शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर पूछे सवाल
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने अलका लांबा के ट्वीट पर तुरंत टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्या यह कांग्रेस का आधिकारिक बयान है? अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैं हैरान हूं। क्या यह कांग्रेस का आधिकारिक बयान है? अलका लांबा (Alka Lamba) ने शरद पवार जी पर एक अविश्वसनीय हमला किया है। लांबा ने शरद पवार को लालची और कायर बताया है। पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने कहा कि एक महाराष्ट्र के निवासी के रूप में मैं काफी हैरान हूं। क्या यह @INCIndia @INCMaharashtra की आधिकारिक स्थिति है और इसपर NCP का क्या कहना है?
अलका लांबा के इसी ट्वीट पर मचा बवाल
अलका लांबा (Alka Lamba) ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर आपत्तिजनक ट्वीट और अडानी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि डरे हुए - लालची लोग ही आज अपने निजी हितों के चलते तानाशाह सत्ता के गुण गा रहे हैं - देश के लोगों की लड़ाई एक अकेला राहुल गांधी लड़ रहा है। पूंजीपति चोरों से भी और चोरों को बचाने वाले चौकीदार से भी।
अलका लांबा ने दी सफाई
अलका लांबा (Alka Lamba) ने शहजाद पूनावाला के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि उन्होंने शरद पवार को लेकर जो भी टिप्पणी की, वह उनकी पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं है। आधिकारिक बयान उनकी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किया जाता है। अलका ने लिखा,' मैं एक कांग्रेस कार्यकर्ता हूं, मेरे ट्वीट मेरे निजी हैंडल पर स्वतंत्र विचार हैं, उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही मेरी है। पार्टी में लोकतंत्र है। हर किसी को अपने विचार रखने का अधिकार है।












Click it and Unblock the Notifications