'5 ट्रिलियन में कितने जीरो' के बाद अब 'देश में 30 राज्य' बताकर ट्रोल हुए संबित पात्रा, देखिए वीडियो

नई दिल्ली, 29 मई: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा आपको रोज टेलीविजन स्क्रीन पर बहस करते दिख जाते हैं। ज्यादातर वो आक्रामक मुद्रा में विपक्षी दलों को घेरते नजर आते हैं, लेकिन अब एक डिबेट के दौरान उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई, जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले वायरल हुए एक दूसरे वीडियो में वो 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की बात कर रहे थे, लेकिन जब उनसे ट्रिलियन में जीरो पूछा गया, तो वो नहीं बता पाए। जिसके बाद उनकी काफी किरकिरी हुई थी।

sambit

दरअसल न्यूज चैनल इंडिया टीवी पर कोरोना और वैक्सीनेशन को लेकर एक डिबेट हो रही थी। जिसमें कांग्रेस की ओर से राधिका खेड़ा और बीजेपी की ओर से संबित पात्रा मौजूद थे। इसी दौरान राधिका ने पात्रा से पूछा कि भारत में कितने राज्य हैं? जिस पर उन्होंने कहा कि हां पता है 30 राज्य हैं, मैं यहां झिकझिकी करने नहीं आया। इस गलती को उनके विरोधी कहां छोड़ने वाले थे। उन्होंने तुरंत उस हिस्से का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिस वजह से अब संबित को ट्रोल किया जा रहा है।

भारत में कितने राज्य?
यूपीए की सरकार के दौरान भारत में 28 राज्य हुआ करते थे, लेकिन 2014 में केंद्र ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का विभाजन कर दिया। जिसके बाद राज्यों की संख्या 29 पहुंच गई। फिर 2019 में बड़ा फैसला लेते हुए मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाते हुए उसे दो भागों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया। ऐसे में मौजूदा वक्त में राज्यों की संख्या 28 और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 8 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+