भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा अस्पताल में भर्ती, दिखे कोरोना वायरस के लक्षण

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा को मेंदाता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक संबित में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से ये खबर आई है। आपको बता दें कि संबित पात्रा बीजेपी के तेज तर्रार प्रवक्‍ताओं में गिने जाते हैं। वो न्‍यूज चैनलों पर बीजेपी की तरफ से आने वाले प्रवक्‍ताओं में सबसे लोकप्रिय चेहरा है। वो सोशल मीडिया पर भी खासा एक्‍टिव रहते हैं।

Recommended Video

    BJP spokesperson Sambit Patra में दिखे Coronavirus के लक्षण, अस्पताल में हुए भर्ती | वनइंडिया हिंदी
    लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं संबित पात्रा

    लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं संबित पात्रा

    भारतीय जनता पार्टी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें ओडिशा की एक सीट से कैंडिडेट भी बनाया था लेकिन वो जीतने में सफल नहीं हुए थे। संबित पात्रा सर्जन भी हैं। वह हिंदू राव अस्पताल में बतौर मेडिकल ऑफिसर भी काम कर चुके हैं। पात्रा ONGC के बोर्ड में नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर्स में से एक हैं।

    अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद भी ट्विटर पर सक्रिय

    अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद भी ट्विटर पर सक्रिय

    संबित पात्रा अस्पताल में भर्ती होने से पहले गुरुवार सुबह से ही आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सक्रिय हैं। गुरुवार सुबह से ही संबित पात्रा कई ट्वीट कर चुके हैं। कुछ देर पहले ही उन्होंने भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक ट्वीट रीट्वीट किया था।

    देश में जारी है कोरोना का प्रकोप

    देश में जारी है कोरोना का प्रकोप

    गौरतलब है कि कोरोना वायरस का प्रकोप देश में लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमित मरीजों की संख्‍या में इजाफा होता जा रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 6566 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। 194 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 60 हजार से ज्यादा हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+