ममता पर मुलायम भाजपा, चाहिए राज्यसभा में साथ

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) ममता बैनर्जी पर अब मुलायम होने जा रही भाजपा। अगले हफ्ते भाजपा चीफ अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौर पर जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे वहां पर ममता पर करारे वार नही करेंगे। पिछले महीने भी वे ममता के प्रदेश में गए थे। तब भी वे ममता को लेकर मुलायम रहे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को लेकर पार्टी अपनी रणनीति बदल रही है। दरअसल मोदी सरकार को समझ आ गया है कि कुछ बड़े विपक्षी दलों को साथ लिए बगैर उसके लिए संसद को चलाना कठिन होगा। सरकार को विपक्ष की राज्यसभा में तो खास जरूरत है। वैसे भाजपा संसद के बजट सत्र से ही ममता पर मेहरबान है।

हल्ला नहीं बोला

जानकारों ने बताया कि पार्टी के पश्चिम बंगाल के नए प्रभारी और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी ममता या उनकी सरकार पर हल्ला नहीं बोला है। हालांकि उनके पूर्ववर्ती सिद्धार्थ नाथ सिंह ममत को नहीं बख्शते थे।

अरुण जेटली को बुलाया

उधर, ममता बैनर्जी भी बदल रही हैं। उनकी सरकार की तरफ से कुछ महीने पहले कोलकाता में आयोजित हुए इनवेस्टर समिट में वित्त मंत्री अरुण जेटली को बुलाया गया था। दरअसल अब ममता को भी समझ आ गया है कि केन्द्र के साथ मिलकर चले बिना वह अपने राज्य का चौतरफ विकास नहीं कर सकेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+