महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना गठबंधन खतरे में, ठाकरे ने दी समर्थन वापसी की धमकी

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना का गठबंधन खटाई में पड़ता दिखायी दे रहा है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा को समर्थन वापसी लेने की धमकी दी है।

uddhav thakre

शिवसेना प्रमुख ने सीधे शब्दों में कहा कि अगर भाजपा अपना घमंड नहीं छोड़ती तो हमें महाराष्ट्र सरकार से अपना समर्थन वापस लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी भी बात का गुमान नहीं होना चाहिए।

दोनों पार्टियों के बीच यह विवाद कल्याण डोंबीवली नगर पालिका चुनाव के बाद उभरा है। इन चुनावों में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पुलिस की बर्बरता के चलते अपना इस्तीफा सौंपा था जिसे उद्धव ने अस्वीकार कर दिया।

उद्धव ने एकनाथ का इस्तीफा सौंपते हुए भाजपा को कड़े शब्दों में अपना घमंड छोड़ने को कहा है। वहीं कल्या में पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीज ने शिवसेना से सीधे शब्दों में कहा कि हमें कम आंकलन करने की भूल नहीं करें, हमने भी चूड़िया नहीं पहन रखी हैं।

केडीएमसी में दोनों ही पार्टियां 122 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। लेकिन भाजपा के तेज चुनाव प्रचार के चलते शिवसेना की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।

केडीएमसी में 1 नवंबर को चुनाव होना है ऐसे में शिवसेना इस निकाय चुनाव को हारना नहीं चाहती है। एक तरफ जहां शिवसेना ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ काफी सख्ती से पेश आ रही है तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि शिवसेना के कार्यकर्ता हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं और वो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+