हल्ला बोल रैली को लेकर BJP ने उड़ाया राहुल का मजाक, कहा- नासा ने पूछा कैसे कर रहे फेल रॉकेट को बार-बार लॉन्च
नई दिल्ली, 04 सितंबर: देश में बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। सड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस अब इसी कड़ी में दिल्ली के रामलीला मैदान पर महंगाई को लेकर 'हल्ला बोल' रैली निकालेगी। इस विशाल सभा को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस की 'हल्ला बोल' रैली का बीजेपी ने मजाक उड़ाते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा है।

Recommended Video
दरअसल, कांग्रेस अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' से पहले रविवार को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी में वृद्धि के खिलाफ एक मेगा रैली करने जा रही है, जिसको पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ कई नेताओं संबोधित करने वाले हैं। रैली से पहले बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावााला ने करारा तंज कसते हुए राहुल गांधी को असफल रॉकेट बताया।
उन्होंने कहा कि नासा ने कांग्रेस से संपर्क करके पूछा है कि वे एक असफल रॉकेट को बार-बार "री लॉन्च" करने का मैनेज कैसे कर रहे हैं। शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि हल्ला बोल रैली 'राहुल रीलॉन्चिंग' का पांचवा सीजन है। इससे पहले के 4 सीजन पूरी तरह से फ्लॉप हो चुके हैं।
इसके अलावा पूनावाला ने कहा कि ममता बनर्जी, केसीआर, अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये सभी नेता 'मैं हूं ना' मूवी की तर्ज पर काम कर रहे हैं। इन नेताओं की हालत एक अनार (कुर्सी) पांच बीमार जैसी हो गई।
वहीं दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल जी के नेतृ्त्व में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जो हल्ला बोल का आयोजन हुआ है, देशभर से लोग आए हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। मुझे लगता है कि भारत सरकार इसे संज्ञान में लेगी और लोगों को महंगाई से राहत देगी।












Click it and Unblock the Notifications