दिल्ली हिंसा को लेकर बीजेपी ने बनाई कमेटी, घर-घर देगी 5000 ₹

नई दिल्ली। पिछले महीने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान नुकसान झेलन वालों लोगों को मदद मुहैया कराएगी। गुरुवार को दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी ने कहा कि, दिल्ली के एक हिस्से में दर्दनाक हिंसा हुई, कितने ही लोगों ने अपनी जान गंवा दी और ना जाने कितने घर और दुकानें बर्बाद हो गए। पार्टी ने लोगों को 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है।

BJP set up committee on Delhi violence, will help Rs 5000

सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि, मैं जहां-जहां अपने क्षेत्र में गया, लोगों की बातों में उस भयावहता की तस्वीर दिखाई दी। आज भी एक भयावह वीडियो सबके मोबाइल में पहुंच रहा है, जिसमें एक बहुत बड़ी भीड़ पुलिस पर अटैक कर रही है। वीडियो में इलाका वही दिख रहा है, जहां से हिंसा शुरू हुई। इंसानियत और भाईचारे की हत्या हुई है। मनोज तिवारी ने कहा कि अपने सभी सांसदों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम सबने एक कमेटी बनाई है, जो लोग बेघर हो गए, उन्हें तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी।

तिवारी ने कहा कि, भाजपा दिल्ली कल 3 बजे से विभिन्न हिंसा पीड़ित स्थानों पर लोगों को खाने की सामग्री वितरित करेगी एवं पीड़ितों को 5 हज़ार की नगद राशि मुहैया कराएगी। राहत सामग्री में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, दाल, नमक, मसाले, तेल जैसी चीजें शामिल होंगी। दिल्ली भाजपा पीड़ित लोगों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तत्पर है। राहत सामग्री देर से बांटने के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि हमें एक हफ्ता राहत देने में इसीलिए लग गया, क्योंकि इसकी तैयारी करने में समय लगता है।

मनोज तिवारी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हर दिन 200 घर जा पाएं। हर परिवार के लिए 5000 रुपये की राशि फिक्स की गई है। घर के सामान का एक पैकेट 700-800 रुपया का है। बाकी बचे पैसे कैश में दिए जाएंगे। हम हर परिवार के पास जा रहे हैं। किसी खास समुदाय के पास नहीं। हमारी राहत सभी पीड़ितों के लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+