ओपिनियन पोल: उत्तराखंड में भाजपा की बनेगी सरकार, मुख्यमंत्री पद के लिए हरीश रावत पहली पसंद
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा होते ही समाचार चैनलों के ओपिनियन पोल आना शुरु हो गए हैं। एबीजी न्यूज-सीएसडीएस के नए ओपिनियन पोल में उत्तराखंड के अंदर भाजपा की सरकार बन रही है।
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा होते ही समाचार चैनलों के ओपिनियन पोल आना शुरु हो गए हैं। एबीजी न्यूज-सीएसडीएस के नए ओपिनियन पोल में उत्तराखंड के अंदर भाजपा की सरकार बन रही है। ओपनियन पोल के मुताबिक भाजपा को 35-43 और कांग्रेस को 22-30 सीटें मिल सकती हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को 40 फीसदी और कांग्रेस को 33 फीसदी वोट मिल सकते हैं। ये भी देखिए: जानिए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 का पूरा कार्यक्रम, कब होगा क्या? उत्तराखंड में महज एक फीसदी लोगों को लगता है कि नोटबंदी चुनावों में मुद्दा हो सकता है। ओपिनियन पोल में 18 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को, 17 फीसदी लोगों ने विकास को, 11 फीसदी लोगों ने महंगाई को और नोटबंदी को 1 फीसदी लोगों ने चुनावी मुद्दा माना है। वहीं मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद आज भी कांग्रेस के मुख्यमंत्री हरीश रावत ही हैं। ओपिनियन पोल में 19 फीसदी लोगों की पसंद हरीश रावत और 13 फीसदी लोगों की पसंद बीसी खंडूडी हैं।