बोले केजरी जेटली पाक-साफ तो जांच से डर क्यों रहे हैं?
नई दिल्ली। डीडीसीए मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति की ओर से जैसे ही अरूण जेटली को क्लीन चिट दी गई, बीजेपी एकदम से सख्त हो गई और इसी कारण उसने बेहद ही कड़े लहजे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से वित्त मंत्री अरुण जेटली से माफी मांगने के लिए कहा है।
भाजपा प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा कि जेटली पर निशाना लगाते हुए केजरीवाल ने कहा था कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उनके प्रधान सचिव के दफ्तर पर छापा मारने के दौरान डीडीसीए की एक फाइल की पड़ताल की थी। लेकिन, जांच रपट में जेटली के बारे में कुछ नहीं कहा गया है इसलिए अब केजरीवाल को अपनी गलती मानते हुए देश और जेटली से माफी मांगनी चाहिए।
बीजेपी ने कहा जेटली से माफी मांगे केजरीवाल
जिसके जवाब में सीएम केजरीवाल ने कहा कि अरुण जेटली ने यदि कुछ गलत नहीं किया है, तो वह जांच से क्यों डरे हुए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि जेटली जी जांच से डर क्यों रहे हैं। जांच होने दीजिये सब साफ हो जायेगा।
गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अरूण जेटली पर आरोप लगाया है कि उनकी अध्यक्षता में डीडीसीए में बहुत सारी वित्तिय अनियमिताएं हुईं हैं, इसलिए वो अपने पद से इस्तीफा दें।













Click it and Unblock the Notifications