कोलकाता केस पर ममता बनर्जी से BJP ने मांगा इस्तीफा, कहा- अब बंगाल सरकार पर भरोसा नहीं
kolkata doctor case news: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी लेडी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। वहीं, इस घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा है और वो इस घटना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच बीजेपी भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर दिखाई दी।
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है। पूनावाला ने कहा, 'कलकत्ता हाईकोर्ट को पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस पर भरोसा नहीं है। इसलिए जांच सीबीआई को सौंपी गई है...ममता बनर्जी इस घटना की जिम्मेदारी कब लेंगी? वह कब अपना इस्तीफा देंगी?।'

पूनावाला ने आगे कहा, ममता बनर्जी के पास पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में एक मिनट भी बने रहने का कोई नैतिक अधिकार, कानूनी अधिकार या संवैधानिक औचित्य नहीं बचा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नागरिकों को निराश किया है...वह अपने संवैधानिक दायित्वों को पूरा करने में विफल रही हैं।
उन्होंने कहा कि 14-15 अगस्त को हुई हिंसा 'बाम और राम' द्वारा की गई थी। टीएमसी की हिंदू विरोधी मानसिकता इस तरह के संवेदनशील मामले में भी नहीं टिकती। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय राज्य प्रशासन में उसके विश्वास की कमी को दर्शाता है।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार को लगाई थी फटकार
इससे पहले, कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार 16 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई बर्बरता पर संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाई थी। पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, 'यह राज्य मशीनरी की पूर्ण विफलता है। वहां (मौके पर) पुलिस बल मौजूद था। वे अपने लोगों की सुरक्षा नहीं कर सके? यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। ये डॉक्टर निडर होकर कैसे काम करेंगे?'












Click it and Unblock the Notifications