राहुल गांधी को तो पता ही है कि चुनाव में उनकी हार तय है: भाजपा

BJP says Rahul Gandhi knows he will lose
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी के साथ बहस से इसलिए बच रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी हार तय है। राहुल के सोमवार को टेलीविजन चैनल को दिए गए साक्षात्कार का हवाला देते हुए पार्टी प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल ने यह माना है कि उनकी हार सुनिश्चित है।

प्रसाद ने टाइम्स नाउ चैनल से कहा कि उनके पास मोदी को क्लीन चिट दिए जाने पर पूछे गए लगातार सवाल का जवाब नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि वह मोदी के खिलाफ सीधी प्रतिस्पर्धा से क्यों बच रहे हैं, उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं था। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल के विपरीत आपके पास मोदी है जो गरीबी में पैदा हुए हैं, वह अपनी कड़ी मेहनत से आगे आए हैं।

मालूम हो कि सोमवार को कांग्रेस युवराज राहुल गांधी औपचारिक तौर पर पहली बार मीडिया के सामने मुखातिब हुए। राहुल गांधी अपने पहले साक्षात्कार में भी हीरो बनने से बाज नहीं आये और 'जय हो' के हीरो सलमान खान की तरह बोल उठे कि कांग्रेस की ओर से मुझे चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गयी है इसलिए अगर हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव हारती है तो मैं ही हार की जिम्मेदारी लूंगा। गौरतलब है कि सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जय हो' के फ्लाप होने पर सलमान खान ने भी यही कहा है कि फिल्म के फ्लॉप होने का कारण सिर्फ और सिर्फ मैं ही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+