ज्‍यादा खुश ना हो बीजेपी, 1999 और 2004 की तरह गलत साबित होंगे एग्जिट पोल: सपा

 BJP savours exit poll projections, SP dismiss it
लखनऊ। भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पद से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए चौ. लौटन राम निषाद ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न चैनलों के द्वारा जो एग्जिट पोल की रिपोर्ट दी गई है, वह 1999 व 2004 की तरह गलत साबित होगी। उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि जब देश में मोदी लहर चल रही थी, तो भाजपा व आरएसएस वाले चट्टी चैराहों व गांव, मोहल्लों में जाकर अलग-अलग जातियों में नरेन्द्र मोदी की अलग-अलग जाति बताकर लोगों को भ्रमित करने में लगे रहे।

उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष के कई नेताओं द्वारा मोदी से उनकी जाति पूछी गयी तो न तो उन्होंने और न ही भाजपा वालों ने मोदी की असली जाति बताया। निषाद ने कहा कि गुजरात में मोदी के जिस विकास मॉडल को टीवी चैनलों पर मीडिया मैनेजमेन्ट के माध्यम से दिखाया गया, वह सच्चाई से कोसो दूर है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, प्रिन्ट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर 12-13 हजार करोड़ रुपये खर्च किया गया। निषाद ने कहा कि मोदी दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते है और विदेशों में जमा धन वापस लाने की बात करते हैं, उनके करीबी शाह के पास जो हजारों करोड़ की सम्पत्ति है वह कहां से व कैसे आयी?

उन्होंने कहा कि अम्बानी व अडानी की तेल कम्पनियों, थर्मल पावर प्लान्ट, पोर्ट ट्रस्ट आदि में अमित शाह का हजारों करोड़ रुपये लगा है और यहीं नहीं अफ्रीका के घाना में शाह का कई हजार करोड़ का माईनिंग प्रोजेक्ट चल रहा है, यह धन कहां से आया? निषाद ने कहा कि वोट बैंक के लिए अपने को पिछड़ा व अतिपिछड़ा बताने वाले नरेन्द्र मोदी वास्तव में पिछड़ों, अतिपिछड़ों व कोली मछुआरों के विरोधी हैं। उनके गुजरात मंत्रिमंडल में कोई भी पिछड़ा व अतिपिछड़ा कैबिनेट मंत्री नही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+