'उसको कुछ नहीं आता...', बंगाल की इस सीट पर पति vs पत्नी की लड़ाई! BJP के सौमित्र और TMC की सुजाता में जंग शुरू
BJP Saumitra Khan vs TMC Sujata Mondal Bishnupur: तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से एक सीट बिष्णुपुर लोकसभा सीट सुर्खियों में है।
बिष्णुपुर लोकसभा सीट से एक्स पति और एक्स पत्नी के बीच मुकाबला है। बिष्णुपुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सुजाता मंडल को टिकट दिया है। वहीं उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद सौमित्र खान चुनाव लड़ेंगे।

सांसद सौमित्र खान और सुजाता मंडल पति-पत्नी थे, इनका 2021 में तलाक हो गया था। अब भाजपा के सौमित्र खान और टीएमसी के सुजाता मंडल के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।
सौमित्र खान और सुजाता मंडल के बीच BJP-TMC के चक्कर में हुआ तलाक!
सौमित्र खान बिष्णुपुर से मौजूदा भाजपा सांसद हैं। सौमित्र खान भाजपा में शामिल होने के लिए 2019 में टीएमसी छोड़ दी थी और निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस समय उन्हें नौकरी के बदले नकदी और अवैध रेत खनन मामलों की जांच के दौरान जेल में भी डाला दिया गया था और चुनाव प्रचार के लिए बिष्णुपुर में जाने से भी रोका गया था।
उस वक्त उनकी तत्काली पत्नी सुजाता मंडल खान ने उनके लिए चुनाव प्रचार किया था। हालांकि 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनके रिश्ते में खटास आ गई थी, जब सुजाता मंडल टीएमसी में शामिल हो गई थीं।
सुजाता मंडल के TMC में जाने के बाद सौमित्र खान ने लिया तलाक!
सुजाता मंडल के टीएमसी में शामिल होने के एक दिन बाद सौमित्र खान ने उन्हें अपनी 10 साल की शादी को खत्म करने के लिए तलाक का नोटिस भेजा था।
गुस्साए खान ने जल्दबाजी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई जहां उन्होंने कहा कि,10 साल के रिश्ते को खत्म करने के अपने फैसले की घोषणा की। नाराज खान ने कहा था, ''आप (सुजाता) यहां तक इसलिए पहुंची हैं क्योंकि आपने जय श्री राम का नारा लगाया था, (नरेंद्र) मोदी जी के पक्ष में नारे लगाए थे, क्योंकि आप सौमित्र खान की पत्नी थीं। उनको कुछ आता भी नहीं है।''
जब सौमित्र खान ने कहा- अब नाम के आगे 'खान' मत लगाना
नाराज सौमित्र खान ने कहा था, ''कृपया इसके बाद 'खान' सरनेम मत लगाना। कृपया खुद की पहचान सौमित्र खान की पत्नी के रूप में कभी मत बताना। मैं आपको अपना राजनीतिक भाग्य तय करने की पूरी आजादी दे रहा हूं। लेकिन कृपया यह न भूलें कि आप उन लोगों का पक्ष ले रहे हैं जिन्होंने मेरे भाजपा में शामिल होने के बाद 2019 में आपके माता-पिता के आवास पर हमला किया था।''
अब एक्स पति-पत्नी में जुबानी जंग शुरू
न्यूज 18 के मुताबिक सौमित्र खान ने सुजाता मंडल को टिकट मिलने के बाद किसी भी चुनौती को नजरअंदाज कर दिया है। सौमित्र खान ने कहा है कि, ''वह एक गैर-राजनीतिक व्यक्ति हैं। बिष्णुपुर में टीएमसी खत्म हो गई है। यह कोई समस्या नहीं है। मैं बिष्णुपुर के लिए 2011 से काम कर रहा हूं। वहां के लोग मुझे 2006 से जानते हैं जब मैंने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। मेरी जीत का अंतर 3 लाख वोटों का होगा।''
दूसरी ओर सुजाता मंडल ने कहा कि उनके पूर्व पति ने निर्वाचन क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा, ''मैं उन्हें (खान) इस सीट का दावेदार नहीं मानती हूं। उन्होंने पहले कांग्रेस को, फिर टीएमसी को, फिर बीजेपी को भी, वह भी छोड़ने वाले थे। उन्होंने कोई काम नहीं किया है और हम इस बारे में बात करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications