प्रियंका तुरुप का इक्का तो अब तक जोकर से क्यों खेल रहे थे: सरोज पांडेय

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला करते हुए प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया था और उन्हें पूर्वी यूपी की कमान सौंप दी थी। कांग्रेस के इस फैसले पर बीजेपी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई और पार्टी ने इसे वंशवाद की राजनीति करार दिया। वहीं, बीजेपी नेताओं का प्रियंका और राहुल गांधी पर हमला लगातार जारी है। अब महिला बीजेपी नेता सरोज पांडेय ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है।

'प्रियंका गांधी तुरुप का इक्का तो जोकर से क्यों खेल रहे थे'

'प्रियंका गांधी तुरुप का इक्का तो जोकर से क्यों खेल रहे थे'

सरोज पांडेय ने कहा, 'अगर कांग्रेस के लोग ये कह रहे हैं कि प्रियंका गांधी तुरुप का इक्का हैं तो अब तक वे जोकर (राहुल गांधी) से खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस उनको तुरुप का इक्का मानती है तो जोकर पर समय जाया करने से अच्छा था कि वे प्रियंका को पहले ही लाते।

सरोज पांडेय ने दिया राहुल को लेकर बयान

सरोज पांडेय ने दिया राहुल को लेकर बयान

सरोज पांडेय ने कहा, 'अगर कांग्रेस के लोग ये कह रहे हैं कि प्रियंका गांधी तुरुप का इक्का हैं तो अब तक वे जोकर से क्यों खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस उनको तुरुप का इक्का मानती है तो जोकर पर समय जाया करने से अच्छा था कि वे प्रियंका को पहले ही लाते।

'महिला की सुंदरता के बारे में ही सोच सकते हैं कांग्रेस के लोग'

'महिला की सुंदरता के बारे में ही सोच सकते हैं कांग्रेस के लोग'

सरोज पांडेय ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस सांसद पर उस बयान के लिए हमला बोला जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पास प्रियंका गांधी जैसे सुंदर चेहरे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग प्रियंका के बारे में यही सोच रहे हैं। वे केवल महिला की सुंदरता के बारे में ही सोच सकते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रियंका के बच्चों को भी राजनीति में लाना चाहिए और उनके पति को कोषाध्यक्ष नियुक्त कर देना चाहिए।

सुशील मोदी ने भी दिया था विवादित बयान

सुशील मोदी ने भी दिया था विवादित बयान

बता दें कि कांग्रेस ने 23 जनवरी को प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया था। इसके बाद बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी का भी बयान आया था। सुशील मोदी ने कहा था कि कांग्रेस उस महिला को सक्रिय राजनीति में लेकर आई है जिसका पति एक दागी व्यापारी है। उन्होंने कहा था कि ऐसे करके कांग्रेस खुश हो रही है। उन्होंने कहा था कि पॉलिटिक्स में डुप्लीकेट से काम नहीं चलता। प्रियंका की शक्ल इंदिरा गांधी से मिल सकती है लेकिन वे कभी इंदिरा नहीं हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+