राहुल गांधी पर सलमान खुर्शीद के बयान को लेकर भाजपा ने क्या कहा?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी के कांग्रेस के भीतर कुछ भी अच्छा होता नहीं दिख रहा है। विधानसभा चुनावों को लेकर हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी के भीतर घमासान मचा है, वहीं अब पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के एक बयान के कारण कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिखाई रही हैं। सलमान खुर्शीद ने पार्टी की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे से संकट बढ़ा है। जबकि सलमान खुर्शीद के बयान पर अब बीजेपी ने चुटकी ली है।

सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा ने चुटकी ली

सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा ने चुटकी ली

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सलमान खुर्शीद के बयान पर चुटकी ली है। संबित पात्रा ने सलमान खुर्शीद के बयान वाले एक पेपर कटिंग के साथ ट्वीट किया, 'तो फाइनली, कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों में वोटिंग से पहले ही हार मान ली। खुर्शीद मानते हैं कि राहुल गांधी 'छोड़ गए' और सोनिया गांधी केवल 'फौरी इंतजाम' देख रही हैं। इसका मतलब है कि कांग्रेस में कोई नेता, नीति और नीयत शेष नहीं है।'

Recommended Video

    Salman Khurshid के बयान पर बवाल, Rashid Alvi बोले- Congress को दुश्मनों की जरूरत नहीं|वनइंडिया हिंदी
    हमारे नेता ही छोड़ गए- सलमान खुर्शीद

    हमारे नेता ही छोड़ गए- सलमान खुर्शीद

    दरअसल, एक न्यूज चैनल से बात करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, 'हमारी सबसे बड़ी समस्या ये है कि हमारे नेता ही छोड़ गए। लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे से संकट बढ़ा है, राहुल गांधी के इस फैसले के कारण पार्टी हार के बाद जरूरी आत्मनिरीक्षण भी नहीं कर पाई, हम विश्लेषण के लिए भी एकजुट नहीं हो सके कि हम लोकसभा चुनाव में क्यों हारे।'

    हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में जीतने की संभावना नहीं- खुर्शीद

    सलमान खुर्शीद ने कहा कि, मैं नहीं चाहता था कि राहुल गांधी इस्तीफा दें, मेरी राय थी कि वह पद पर रहें और कार्यकर्ता भी यही चाहते थे कि वह अपने पद पर बने रहें और नेतृत्व करें, उनका जाना एक खालीपन जैसा है, सोनिया गांधी ने दखल दिया है, लेकिन साफ संदेश है कि वह एक अस्थायी व्यवस्था के तौर पर हैं। सलमान खुर्शीद ने ये भी कहा कि पार्टी संघर्ष के दौर से गुजर रही है, हरियाणा और महाराष्ट्र में होने जा रहे चुनाव में भी पार्टी के जीतने की संभावना नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+