ट्विटर ने संबित पात्रा के ट्वीट को बताया 'मैनिपुलेटेड मीडिया', टूलकिट को लेकर कांग्रेस पर लगाए थे गंभीर आरोप

नई दिल्ली, 21 मई: कोरोना महामारी को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। जिस पर पलटवार करते हुए दो दिन पहले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक ट्वीट किया, जिसमें टूलकिट का जिक्र था। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस इसी टूलकिट के जरिए अफवाह फैलाकर सरकार को बदनाम कर रही है। हालांकि अब इस ट्वीट पर ट्विटर ने बड़ा एक्शन लिया है। साथ ही इसे 'मैनिपुलेटेड मीडिया' बताया, यानी इस ट्वीट को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

Recommended Video

    Toolkit Controversy: Sambit Patra के Tweet पर Twitter का एक्शन, Congress का तंज | वनइंडिया हिंदी
    sambit

    दरअसल 18 मई को संबित पात्रा ने ट्विटर पर एक डॉक्यूमेंट शेयर किया, जिस पर कांग्रेस का लोगो लगा हुआ था। उन्होंने लिखा कि दोस्तों महामारी के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए कांग्रेस का टूलकिट देखें। ये मदद करने के नाम पर पीआर अभ्यास ज्यादा लग रहा है। आप खुद कांग्रेस का एजेंडा पढ़िए। इसी ट्वीट पर ट्विटर ने अब एक्शन लिया है, जिस वजह से उसके नीचे 'तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया मीडिया' लिखा आ रहा है।

    क्यों लिया गया एक्शन?
    दरअसल पिछले कुछ सालों में ट्विटर और फेसबुक पर कई बार फेक न्यूज प्रसारित करने के आरोप लगे। जिसके बाद अब दोनों की टीमों ने गंभीर मुद्दों का फैक्ट चेक शुरू कर दिया है। ऐसे में जब भी आप कोई जानकारी साझा करेंगे और उसका सोर्स सही नहीं रहेगा, तो ट्विटर उस ट्वीट के नीचे 'मैनिपुलेटेड मीडिया' लिख देता है यानी ये ट्वीट सटीक जानकारी वाला नहीं है।

    कांग्रेस ने की थी ये मांग
    गुरुवार को कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रमुख रोहन गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि हमने औपचारिक रूप से ट्विटर को पत्र लिखकर उन बीजेपी नेताओं के ट्विटर अकाउंट को निलंबित करने की मांग की है, जो कांग्रेस के लिए जाली दस्तावेज फैलाने में शामिल हैं। जबकि एक एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। वहीं कुछ स्वतंत्र फैक्ट चेक करने वालों ने भी बीजेपी के प्रोपेगेंडा का पर्दाफाश कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+