राहुल गांधी पर भाजपा का पलटवार, कहा- कांग्रेस का केजरीवालकरण हो चुका है
कांग्रेस उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद राहुल गांधी पर हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि इन पर पार्टी के ही लोग यकीन नहीं रखते।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल जो कह रहे हैं, वो उनकी बौखलाहट है। दिल्ली में एक प्रेस वार्ता में भाजपा प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विजय माल्या कांग्रेस के मित्र हैं। कहा कि राहुल चोरों को बचाना चाहती है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मौतों की राजनीति करती है और जलती चिताओं पर राजनीति की रोटी सेंकती है। कहा कि राहुल जहरीली और खोखली जुबान बोलते हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने का पुराना इतिहास राहुल गांधी का रहा है।

शर्मा ने कहा कि इस देश की जनता पूछना चाहती है कि इस देश क खजाना कैसे लुट गया और जब आप सत्ता में थे तो स्विस बैंक की याद क्यों नहीं आई? कहा कि कांग्रेस का केजरीवालकरण हो चुका है और राहुल गांधी झूठ का ढोल पीट रहे हैं। अगस्ता वेस्टलैंड मामले का जिक्र करते हुए शर्मा ने कहा कि इसकी जांच आपके घर की चौखट पर जा पहुंची है, कांग्रेस बताए कि 2जी और कॉमनवेल्थ घोटाले में 'मोटा माल' किसने खाया? कहा कि ये देश झूठ बोलने वालों को स्वीकार नहीं करता साथ ही देश की जनता ने कांग्रेस और राहुल गाँधी पर भरोसा करना बंद कर दिया है।
कहा कि राहुल गाँधी जवाब दें कि कांग्रेस के कार्यकाल में ढाई लाख किसानों ने आत्महत्या क्यों की? SIT गठन के मुद्दे पर कहा कि राहुल गांधी जवाब दें कि वीवीआईपी चौपर घोटाले का दोषी कौन है और यूपीए सरकार ने कालेधन पर एसआईटी के गठन में देरी क्यों की? इससे पहले एक प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के बाद देशभर में लोगों को हो रहे आर्थिक नुकसान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए पीएम के सामने अपनी कई मांगे रखी थी। राहुल ने कहा था कि नोटबंदी के फैसले के चलते लोगों की आर्थिक आजादी छिन गई है, लोगों को 24 हजार रुपए से अधिक निकासी की इजाजत नहीं दी गई है जो कि लोगों की आर्थिक आजादी के खिलाफ है। ये भी पढ़ें: कांग्रेस स्थापना दिवस में भी नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहे राहुल गांधी, कहा- मोदी, RSS को हराएंगे












Click it and Unblock the Notifications