हरियाणा चुनाव 2024: कांग्रेस बोली-EVM हैक करके 20 सीटों पर की गड़बडी, BJP ने पलटवार कर दिया यह जवाब?

EVM Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की मतों की गिनती के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। आरोप है कि ईवीएम हैक करके 20 सीटों के नतीजों में हेराफेरी की गई है। इस मामले में कांग्रेस नेताओं का डेलिगेशन दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिला।

कांग्रेस ने उदाहरण देते हुए शिकायत की पानीपत के काउंटिंग सेंटर पर शहरी सीट की जिन EVM की बैटरी 90% चार्ज थी, उनमें से निकले 70% वोट भाजपा के पक्ष वाले थे। जिन EVM की बैटरी 40-50% चार्ज थी, उनमें कांग्रेस को लीड मिली। चुनाव आयोग ऐसी EVM को सील कर उनकी जांच करें।

evm hack in haryana chunav 2024

उधर, भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी पार्टी की आदत बन गई है कि हर बार चुनाव हारने पर ईवीएम, चुनाव आयोग और लोकतंत्र पर सवाल उठाए जाते हैं। भाजपा के मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि हरियाणा में हार पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया इस आदत का एक और उदाहरण है।

बलूनी ने कांग्रेस के इस दावे पर भी कटाक्ष किया कि हरियाणा में उसकी जीत पक्की मानी जा रही है और कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले भी इसी तरह के दावे किए गए थे। सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने लोगों से अपना जुड़ाव खो दिया है और हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद वह घबरा गई है।

बलूनी ने कहा कि गांधी हर मुद्दे पर बिना वजह 'झूठ और भ्रम' फैलाते हैं और नतीजों के दिन चुप रहने के बाद एक पुराने 'प्रचार' को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस हर चुनाव में हार के बाद इस प्रचार को सामने लाती है। हरियाणा में कांग्रेस को हार पर आत्ममंथन करना चाहिए था, लेकिन पार्टी स्पष्ट रूप से अपनी सामंती मानसिकता से उबर नहीं पाई है।

उन्होंने कहा, "ईवीएम का बार-बार परीक्षण किया गया है और हर बार सफलता मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी विश्वसनीयता बरकरार रखी है। हालांकि, कांग्रेस देश को बदनाम करने से पीछे नहीं हट सकती।" कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में पाई गई "विसंगतियों" की गहन जांच की मांग की और मांग की कि जांच लंबित रहने तक ऐसी ईवीएम को सील करके सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+