बीजेपी ने ऐड में जिस किसान की लगाई फोटो, वो सिंघु बॉर्डर पर कर रहा है आंदोलन
नई दिल्ली। केंद्र के तीन कृषि कानूनों (farm law) के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर किसान आंदोलन (farmers protest) कर रहे हैं। इसी बीच पंजाब(Punjab) भाजपा की टीम ने कानूनों के समर्थन में एक पोस्टर जारी किया है। बीजेपी ने इस पोस्टर में जिस किसान पंजाब के किसान की फोटो लगाई है। फोटो में दिख रहे किसान हरप्रीत(harpreet singh) पिछले 2 हफ्तों से सिंघू बॉर्डर(singhu border) पर नए कृषि कानून के खिलाफ बैठे हैं। पंजाब बीजेपी ने फेसबुक से अब वह पोस्टर हटा लिया है मगर सोशल मीडिया पर बीजेपी की जमकर आलोचना हो रही है।
Recommended Video

पंजाब बीजेपी ने जारी किया था पोस्टर
यह मामला पहली बार तब सामने आया जब भाजपा की पंजाब इकाई ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कृषि कानून के समर्थन के लिए एक ग्राफिक पोस्ट किया। इस विज्ञापन में पार्टी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उठी शंकाओं को दूर करने की कोशिश की है। विज्ञापन में बीजेपी की पंजाब यूनिट ने सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था। फसल खरीद पर डेटा दे रहे इस विज्ञापन के एक कोने में एक पंजाबी किसान को हल लेकर खड़ा हुआ दिखाया गया है। ये किसान और कोई नहीं बल्कि पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले हरप्रीत सिंह हैं।

बीजेपी बिना इजाजत के ली थी 7 सात साल पुरानी फोटो
पेशे से किसान और एक्टर हरप्रीत का कहना है कि ये तस्वीर उन्होंने 6-7 साल पहले सोशल मीडिया पर डाली थी। उन्हें कल शाम एक दोस्त ने व्हाट्सऐप कर बताया कि विज्ञापन में उनकी तस्वीर लगी है, जबकि तस्वीर लगाने के पहले उनकी इजाजत नहीं ली गई। उनका वेरिफाइड फेसबुक पेज TheHarpFarmer है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है बीजेपी ने उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करके 'बेशर्मी की हद' पार कर दी है।

हरप्रीत ने फेसबुक पर बीजेपी को सुनाई खरी-खोटी
हरप्रीत सिंह ने लिखा है, बेशर्मी की भी कोई हद होती है लेकिन ऐसा लगता है कि जियो का अनलिमिटेड इंटरनेट पाकर इनकी बेशर्मी भी अनलिमिटेड हो गई है। हरप्रीत का कहना है कि वह दिसंबर के पहले हफ्ते से सिंघु बॉर्डर पर किसानों के साथ बैठे हुए हैं। दोस्तों के बीच 'हार्प फार्मर' के नाम से मशहूर हरप्रीत ने सॉफ्टवेयर इंजिनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री ले रखी है। परिवार के पास दो एकड़ जमीन है। हरप्रीत ने इस संबंध में एक फेसबुक लाइव भी किया है।

2 हफ्तों से सिंघु बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं हरप्रीत
पंजाब में लोग हरप्रीत को फोन कर बीजेपी का पोस्टर बॉय बता रहे हैं। वहीं हरप्रीत का कहना है कि वो बीजेपी के नहीं बल्कि किसानों के पोस्टर बॉय हैं। उन्होंने बीजेपी के ऐड और अपनी ओरिजिनल तस्वीर के साथ बीजेपी को लीगल नोटिस भेजने का फैसला किया है। हरप्रीत दो हफ्तों से सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां 26 नवंबर से ही किसान कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications