नए संसदीय दल के साथ नरेंद्र मोदी आज मिलेंगे राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी से

Narendra Modi
नई दिल्ली। मोदी सरकार के गठन की औपचारिक प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। संसद के केंद्रीय कक्ष में आज बीजेपी संसदीय दल की बैठक होगी जिसमें उन्हें संसदीय दल का नेता चुना जाएगा।

बैठक में वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और वेंकैया नायडू नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव करेंगे और सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी इसका समर्थन करेंगे। इसके बाद एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी जिसमें मोदी को औपचारिक रूप से नेता चुना जाएगा। इस बीच मंगलवार को भी कई नेता नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे। इन नेताओं में स्‍मृति ईरानी और शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे का नाम सबसे अहम है।

इसके बाद दोपहर करीब 2.30 बजे पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेगा। इसके बाद खुद भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। संभवत: शपथ ग्रहण की तारीख और स्थल भी प्रस्तावित कर दिया जाएगा।

शपथ ग्रहण 25 या 28 मई को सकता है। वहीं मोदी संभवत: 21 मई को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संसदीय दल की बैठक के बाद मोदी कैबिनेट की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं का नाम सामने आ सकता है। माना जा रहा है कि मोदी मंत्रियों के छोटे समूह के साथ शपथ लेंगे। इसका खाका भी तैयार हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+