मध्यप्रदेश में बीजेपी के 'माफ करो महाराज' कैंपेन से बैकफुट पर कांग्रेस

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता और गुना के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सीधा हमला करते हुए 'माफ करो महाराज' कैंपेन शुरू किया जिससे कांग्रेस काफी असहज दिखाई दे रही है। कांग्रेस बीजेपी द्वारा शुरू किए गए इस कैंपेन के प्रभाव को लेकर परेशान दिखाई दे रही है जिसके जरिए मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में से एक ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सीधा हमला किया गया है।

'माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज' से कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल

'माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज' से कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए इस कैंपेन का जवाब ढूंढ पाना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, बीजेपी ने सिंधिया को राजसी ठाट-बाट और सामंतवाद का प्रतीक बताने की कोशिश की है जबकि शिवराज सिंह चौहान को किसान के बेटे की तरह प्रोजेक्ट कर रही है। बीजेपी 'माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज' टैगलाइन के साथ सिंधिया पर हमले कर रही है। हालांकि कांग्रेस कह रही है कि बीजेपी और सीएम शिवराज सिंह चौहान सूबे में अपनी विफलताओं पर चर्चा से घबराए हैं।

कैंपेन के जरिए सिंधिया पर सीधा हमला

कैंपेन के जरिए सिंधिया पर सीधा हमला

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि वास्तव में बीते 15 सालों में बीजेपी ने राज्य को बर्बादी की तरफ ले जाने का काम किया है और अब लोग उनसे सवाल पूछने लगे हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की विफलताओं की लंबी लिस्ट कांग्रेस के पास है, इसलिए वे हताशा में ऐसे कदम उठा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के तमाम दावों के बावजूद, इस कैंपेन ने उनको काफी असहज कर दिया है। इसपर जब सिंधिया से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजपरिवार में पैदा होना कोई अपराध नहीं है जबकि सिंधिया के समर्थकों का कहना है कि इस तरह के सवालों के जवाब देना वे जरूरी नहीं समझते हैं।

मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं ज्योतिरादित्य

मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं ज्योतिरादित्य

उनका कहना है कि ये अच्छा है कि बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान के मुकाबले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार मान लिया है और अब वे डरे हुए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखने वाले समर्थकों का कहना है कि बीजेपी उनका मुफ्त में प्रचार कर रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ को भी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार माना जा रहा है और कई दफा इन दोनों नेताओं के समर्थक सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते देखे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+