दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा आज

नई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी कर सकती है। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया कि सूची गुरुवार को जारी होनी थी। लेकिन नेताओं के बीच नाम को लेकर सहमति बनाने में मुश्किलें आ रही थीं, जिस वजह से देरी हुई है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के कुछ भाजपा नेता राज्य से बाहर के नेताओं को टिकट देने से नाखुश हैं। भाजपा ने अभी तक दिल्ली की सात में से एक भी सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

Did You Know: नामांकन पत्र भरने की तिथि 15 से 22 मार्च तक घोषित की गई है

तो वहीं लोकसभा चुनाव 2014 के लिए उत्तर प्रदेश में पहले चरण के तहत शनिवार को प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इसकी तैयारियां कलेक्ट्रेट में जोरों पर चल रही हैं।

नामांकन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। प्रदेश में 6 चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होने हैं। पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्धनगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ में चुनाव होंगे। 10 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के लिए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र शनिवार से भरे जाएंगे।

बसपा, सपा, भाजपा और कांग्रेस में से किसका होगा बांदा?

Did You Know: नामांकन पत्र भरने की तिथि 15 से 22 मार्च तक घोषित की गई है। 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 26 मार्च को प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लिया जा सकेगा और 10 अप्रैल को जनपद की एकमात्र संसदीय सीट के लिए वोटिंग की जाएगी। 16 मई को मतगणना की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+