'जेपी नड्डा तो झूठ के पुलिंदा हैं.......कर्नाटक समझने की भूल न करे बीजेपी'

नई दिल्ली- तेलंगाना की सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने राज्य में पार्टी के विस्तार में जुटी के बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, बीजेपी इन दिनों राज्य में पार्टी के सदस्यता अभियान में जुटी हुई है और सिलसिले में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा वहां भी पहुंचे थे। इस दौरान रविवार को हैदराबाद की एक रैली में नड्डा ने दावा किया था कि 2024 में भाजपा तेलंगाना में भी सरकार बनाएगी। इसी के बाद टीआरएस के नेता बीजेपी और उसके कार्यकारी अध्यक्ष पर भड़के हुए हैं।

तेलंगाना को कर्नाटक न समझे बीजेपी- टीआरएस

तेलंगाना को कर्नाटक न समझे बीजेपी- टीआरएस

टीआरएस की ओर से बीजेपी को जवाब देने का काम मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे और टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रमा राव ने संभाला है। केटीआर ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर उनके बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि बीजेपी तेलंगाना में सरकार बनाने का दिन में ही सपना देख रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी तेलंगाना में कर्नाटक जैसा ड्रामा नहीं कर सकेगी, क्योंकि उनके मुताबिक तेलंगाना के लोग बांटो और राज करो की राजनीति को तबज्जो नहीं देते। उन्होंने कहा कि "बीजेपी के नेता सभी धर्म के लोगों को एक साथ शांति से नहीं रहने देना चाहते। वे समुदायों को बांटना और उनपर शासन करना चाहते हैं। ये चालबाजियां तेलंगाना में काम नहीं करेगी।"

नड्डा को कहा 'अबाद्धाला अड्डा'

नड्डा को कहा 'अबाद्धाला अड्डा'

तेलंगाना सीएम के बेटे ने नड्डा पर प्रदेश भाजपा नेताओं की ओर से बनाई गई स्क्रिप्ट पढ़कर भाषण देने का आरोप लगाते हुए उन्हें 'अबाद्धाला अड्डा' बता दिया। तेलगू में इस शब्द का मतलब है 'झूठ का पुलिंदा'। केटीआर ने कहा कि 'ये हास्यास्पद है कि नड्डा ने कमलेश्वरम प्रोजेट में घोटाले की बात कही। उन्हें दिल्ली जाने दीजिए और पता करने दीजिए कि केंद्रीय एजेंसियों ने इस प्रोजेक्ट की सराहना की है, जो तीन साल के रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ है। उन्हें जानना चाहिए कि नीति आयोग के अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट की तारीफ की है। क्या उन्हें टीआरएस सरकार के खिलाफ इस तरह के झूठे आरोप लगाने में शर्म नहीं आती।' उन्होंने कहा कि तेलंगाना कि जनता अगर केसीआर सरकार से नाखुश होती तो वह 119 में से लगभग 100 सीटें नहीं जीत जाती। उनके मुताबिक बीजेपी नेताओं को अपने आरोप साबित करने चाहिए नहीं तो जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी। इस दौरान राव ने केंद्र के आयुष्मान भारत योजना को भी बकवास करार देते हुए कहा कि उससे बेहतर योजना उनकी सरकार चला रही है।

नड्डा ने क्या कहा था?

नड्डा ने क्या कहा था?

दरअसल, रविवार की रैली में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी ने तेलंगाना की टीआरएस सरकार को घेरने की कोशिश की थी। हैदराबाद के बाघलिंगमपल्ली स्लम इलाके में मुस्लिम महिलाओं के बीजेपी की सदस्यता लेने से उत्साहित नड्डा ने कहा था कि बीजेपी 'तेलंगाना का इतिहास फिर से लिखेगी।' उन्होंने कहा था कि वे ऐसा विश्वास के साथ इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि उन्हें यकीन है कि 2024 में यहां बीजेपी की ही जीत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+