उद्धव ठाकरे से मिले बीजेपी नेता एकनाथ खडसे , कहा- पार्टी के कुछ नेताओं से नाराज हूं

मुंबई। महाराष्ट्र बीजेपी इकाई में लगातार विरोध के स्वर सुनाई पड़ रहे हैं। चुनाव में कुछ नेताओं को मिला हार के बाद नेता पार्टी के साथियों पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को बीजेपी के सीनियर नेता एकनाथ खडसे ने आज विधानभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इन दोनों की मुलाकात के बाद तरह-तरह के राजनीति मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ नाराजगी की भी बात कही है।

 BJPs Eknath Khadse Meets Uddhav Thackeray says I am just upset with 2 3 leaders of the party

मंगलवार को एकनाथ खडसे विधानभवन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने पहुंचे थे। पार्टी नेतृत्व से अनबन की खबरें सामने आने के बाद अब उद्धव के साथ मुलाकात पर तमाम अटकलें लगाई जा रही थीं। इस मुलाकाता के बाद एकनाथ खडसे ने कहा कि मैं शिवसेना में शामिल नहीं होने जा रहा हूं। एकनाथ खडसे ने कहा कि मैं बीजेपी से नाराज नहीं हूं। मेरी परेशानी की वजह बीजेपी के केवल 2-3 नेता हैं।

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि, वह भारतीय जनता पार्टी को छोड़ किसी और पार्टी में शामिल हो सकते हैं, मंगलवार को ही एकनाथ खडसे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की थी। भाजपा नेता ने कहा कि उत्तर महाराष्ट्र के अपने गृह जिले जलगांव में 6500 करोड़ रुपये की दो लंबित सिंचाई परियोजनाओं के सिलसिले में उन्होंने पवार से मुलाकात की थी।

खडसे ने कहा कि उन्होंने ठाकरे से आग्रह किया कि भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे का स्मारक औरंगाबाद में बनाने के काम में तेजी लाई जाए। दरअसल, महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने के लिए सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे। विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद से वह राज्य नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं और ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वो कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+