भाजपा मासूम लोगों के आंखों में धूल झोंकने वाली पार्टी: सोनिया

Congress President Sonia Gandhi
सासाराम| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां गुरुवार को कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य देश में शांति के साथ विकास करना है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आंखों में धूल झोंकने वाली पार्टी बताते हुए तंज कसा कि आज सत्ता पाने के लिए लोग भाई-भाई के बीच दीवार खड़ी कर रहे हैं। रोहतास जिले के सासाराम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह संतोष की बात है कि मीरा कुमार अपने पिता बाबू जगजीवन राम के रास्ते पर चलकर उनके अधूरे कार्यो को पूरा करने में लगी हैं।

दिवंगत पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम को याद करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए काफी संघर्ष किया। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए सोनिया ने कहा कि कांग्रेस का काम उन्हें नहीं दिखाई देता। भाजपा आंखों में धूल झोंकने वाली पार्टी है और इसके नेताओं को लगता है कि वे ही सच्चे हैं, बाकी सभी लोग गलत हैं। लोगों को सुनहरे सपने दिखाने वालों और समय के साथ मुखौटा बदलने वालों से सावधान रहने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का एकमात्र लक्ष्य जैसे-तैसे सिर्फ कुर्सी और सत्ता हासिल करना है।

इन्हें आमलोगों से कोई मतलब नहीं है। ऐसे लोग अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए हमारी सरकार पर गलत आरोप लगा रहे हैं। सोनिया ने कहा कि हम देश और समाज की तरक्की के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। हमारा देश एक परीक्षा के दौर से गुजर रहा है और ऐसे में आपलोगों को बहुत सोच-समझकर फैसला लेना है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से बिहार में कांग्रेस की सरकार नहीं है, परंतु बिहार के विकास के लिए केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने पिछले 10 वर्षो में बिहार को काफी धन दिया है।

उन्होंने संप्रग सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि लोगों के रोजगार के लिए जहां सरकार ने मनरेगा लाया, वहीं लड़कियों की शिक्षा के लिए काफी कुछ किया गया। सोनिया ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में हमने जो वादे किए थे, वे करीब-करीब पूरे किए गए हैं तथा इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में देश के सभी लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार देने का वादा किया हैख् ताकि सभी लोगों को इलाज और दवा मुफ्त मिल सके।

यह याद दिलते हुए कि उनकी पार्टी ने ही देश को पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष दिया, उन्होंने सासाराम से कांग्रेस की प्रत्याशी मीरा कुमार को मत देकर विजयी बनाने और राज्य में अन्य सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवारों को भी समर्थन देने की अपील की। सभा को मीरा कुमार, बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी और वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने भी संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+