राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार, जिनका पूरा परिवार भ्रष्ट है वो दूसरों पर उंगली उठा रहे हैं
नई दिल्ली। राफेल डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सवाल के बाद अब बीजेपी ने जवाब दिया है। बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार झूठ बोलते हैं और पकड़े भी जाते हैं। ऐसे ही उन्होंने राफेल डील को लेकर सदन में झूठ बोला था जिसके बाद फ्रांस की सरकार ने चिट्ठी जारी करते हुए राहुल के आरोप को गलत ठहराया था। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्त संबित पात्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह राहुल गांधी की निर्लज्जता है। मैं उनके लिए गलत शब्द का उपयोग तो नहीं करूंगा। जिनका पूरा परिवार भ्रष्ट है वो दूसरों पर उंगली उठा रहे हैं।

राजनीतिक इमारत बनाने की कोशिश कर रहे हैं राहुल
संबित पात्रा ने कहा कि एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ ने राफेल डील को 'गेम चेंजर' डील बताया है, वही दूसरी ओर राहुल गांधी इसके विपरीत कह रहें है। अब देश की जनता तय करे कि वो किस पर विश्वास करेगी एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ पर या राहुल गांधी पर? झूठ और फरेब के आधार पर देश में भ्रांति फैलाकर राहुल गांधी अपनी राजनीतिक इमारत बनाने की कोशिश कर रहें है।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
बता दें कि राफेल डील को लेकर फ्रांस की न्यूज वेबसाइट मीडियापार्ट की ओर से किए गए नए खुलासे के बाद राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कांन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला था। राहुल गांधी ने कहा कि पता नहीं कि फ्रांस में क्या इमरजेसी है कि रक्षामंत्री को तुरंत फ्रांस जाना पड़ता है। राहुल गांघी ने पीएम को अंबानी का प्रधानमंत्री करते हुए कहा कि उन्होंने अनिल अंबानी के जेब में करोड़ों रुपए दिए।
पीएम ने किया भ्रष्ट्राचार, जांच हो
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने लगभग 30 हजार करोड़ रुपए अनिल अंबानी की जेब में डाला है। राहुल गांधी ने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति और राफेल के सीनियर एक्जीक्यूटिव ने साफ कर दिया है कि राफेल सौदे के बदले दसॉल्ट को रिलायंस से डील करने के लिए कहा गया। राहुल गांधी ने कहा कि राफेल में प्रधानमंत्री ने सीधे-सीधे भ्रष्टाचार किया है उनकी भी जांच होनी चाहिए।
-
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications