कोलकाता में अमित शाह के पोस्टर हटाए जाने से भड़की बीजेपी ने साधा ममता पर निशाना
कोलकाता: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प. बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है जबकि इस दौरे को लेकर टीएमसी और बीजेपी के बीच बयानों का दौर भी जारी है। वहीं, अमित शाह की होने वाली रैली के पोस्टर को हटाने के मामले पर बीजेपी ने प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना भी साधा है।

बीजेपी नेत्री रूपा गांगुली ने ममता पर निशाना साधते हुए कह, मुझे नहीं लगता कि सीएम ने इस बात की इजाजत दी होगी। मुझे लगता है कि उनके लोग उनकी बात ही लोग नहीं सुनते हैं। इस प्रकार की हरकत वाहियात है। वहीं उन्होंने एक और सवाल के जबाव में कहा कि कार्पोरेशन की गाड़ियां तो ममता सरकार भी इस्तेमाल कर रही है। बता दें कि अमित शाह के दौरे को लेकर बंगाल में टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए देश के कई हिस्सों में अपना दौरा शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अमित शाह आज पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं। शाह पुरुलिया में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और कई बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। पुरुलिया में ही पंचायत चुनाव को लेकर बीते दिनों दो बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद ममता सरकार की काफी आलोचना हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications