बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में राज्यसभा के उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में नौ नवंबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार शाम को उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के लिए भी बीजेपी ने एक प्रत्याशी का ऐलान किया है। यूपी में बीजेपी ने समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को भी टिकट दिया है। इसके आलावा बीजेपी ने उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भी उम्मीदवार बनाया है।

BJP releases names of 8 candidates from UP one from Uttarakhand for upcoming Rajya Sabha elections

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले आगामी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, हरिद्वार दुबे, पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल, नीरज शेखर, गीता शाक्य, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी को कैंडिडेट बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड से नरेश बंसल को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव के बाद संसद के उच्च सदन में समीकरण बदल जाएगा। भाजपा को ज्यादातर सीटें मिलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में दलगत स्थिति के मुताबिक समाजवादी पार्टी सिर्फ एक सीट पर जीत सकती है। सपा रामगोपाल यादव को फिर से राज्यसभा भेज रही है। इसके अलावा अगर विपक्ष संयुक्त प्रत्याशी उतारता है तो उसके जीतने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+