बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवाप देर रात एक और लिस्ट जारी की। बीजेपी ने चार लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए। इसमें असम, कर्नाटक. उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। कर्नाटक की 2 जबकि और राज्यों के लिए एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ। इसके अलावा ओडिशा के लिए एक विधानसभा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान किया गया। कल भी पार्टी ने 9 उम्मीदवारो की एक लिस्ट जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़ की 6 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। बीजेपी इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए 8 लिस्ट जारी कर चुकी है।

गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे। जो 11 अप्रैल से शुरु होंगे और 19 मई को खत्म होंगे। 23 मई को वोटों की गिनती होगी। इस बार 90 करोड़ लोग अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है। पिछली बार भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications