मध्य प्रदेश के लिए भाजपा ने जारी की 177 उम्मीदवारों की पहली सूची, इस सीट से लड़ेंगे सीएम शिवराज

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी नने कुल 177 नामों का ऐलान किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से चुनाव लड़ेंगे। मंत्री नरोत्तम मिश्रा और यशोधरा राजे सिंधिया क्रमश: दतिया और शिवपुरी से चुनाव लड़ेंगे।

BJP releases first list of 177 candidates for Madhya Pradesh elections 2018

भाजपा ने मध्यप्रदेश चुनाव के लिए 177 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की गुरुवार देर रात तक बैठक हुई जिसके बाद इन नामों पर सहमति बनी है।

BJP releases first list of 177 candidates for Madhya Pradesh elections 2018

इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बीजेपी ने मध्य प्रदेश के लिए पहली सूची में 177 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

BJP releases first list of 177 candidates for Madhya Pradesh elections 2018

बीजेपी ने जो सूची जारी की है उसमें 2 मंत्रियों समेत 27 वर्तमान विधायकों के टिकट काटे गए हैं। मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव होने हैं, यहां 230 सीटों पर मतदान होने हैं।

BJP releases first list of 177 candidates for Madhya Pradesh elections 2018

दिल्ली में हुई बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में सीटों की स्थिति को लेकर गहन चर्चा की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने गृह क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे।

BJP releases first list of 177 candidates for Madhya Pradesh elections 2018

मध्य प्रदेश में टिकटों के बंटवारे को लेकर हुई बैठक में नामों पर काफी मंथन के बाद चुनाव के लिए उम्मीदवार तय किए गए। राज्य में बीजेपी को कांग्रेस से काफी चुनौती मिल रही है और सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी भी कोई कसर नहीं बाकी रखना चाहती है।

BJP releases first list of 177 candidates for Madhya Pradesh elections 2018

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+