गुजरात चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट
जरात में 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
नई दिल्ली। गुजरात चुनावों के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कुल 13 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी द्वारा जारी इस लिस्ट में कई अहम नाम शामिल हैं। पांचवीं लिस्ट जारी होने का साथ ही भाजपा ने अब तक कुल 148 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। गुजरात में 188 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 18 दिसंबर को होगी।

इससे पहले बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की थी। उसमें भाजपा ने पीयूष देसाई को उम्मीदवार बनाया था। सूची में सिर्फ एक नाम का ऐलान किया गया था। सूची के मुताबिक नवसारी सीट से पीयूष देसाई चुनाव लड़ेंगे। इस तरह पहले चरण के लिए सभी 89 उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। लिस्ट में पहले चरण के सभी 89 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी, इसमें 28 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications