Arunachal Election: बीजेपी ने जारी की सभी विधानसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, मुक्तो सीट से लड़ेंगे CM पेमा खांडू
Arunachal Pradesh Assembly Elections: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुक्तो (एसटी) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव अप्रैल में या उससे पहले लोकसभा चुनाव के साथ होने वाला है। विधानसभा का कार्यकाल 2 जून को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव अप्रैल 2019 में हुआ था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई और पेमा खांडू मुख्यमंत्री बने थे।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक लगी मुहर
इससे पहले बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 11 मार्च को उम्मीदवारों पर मुहर लगी थी। पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें मौजूदा सीएम पेमा खांडू मुक्तो सीट से चुनाव लड़ेंगे।
जानिए किसे कहां से मिला टिकट
इसके अलावा लुमला (एसटी) सीट से त्सेरिंग ल्हामू, तवांग (एसटी) सीट से त्सेरिंग दोरजी, दिरांग (ST) सीट से फुरपा त्सेरिंग, कलाक्तंग सीट से त्सेतेन चोम्बे की और थ्रिज़िनो-बुरागांव (एसटी) सीट से कुम्सी सिदिसो चुनाव लड़ेंगे।
वहीं बोमडिला (एसटी) से डोंगरू सियोंग्जू, बामेंग (एसटी) से डोबा लाम्निओ, चायंग्ताजो (एसटी) से हेयेंग मंगफी, सेप्पा ईस्ट (एसटी) से ईलिंग तल्लांग, सेप्पा वेस्ट (एसटी) से मामा नातुंग, पक्के-केसांग (एसटी) सीट से बियुराम वागे, ईटानगर से तेची कासो और दोईमुख से ताना हाली तारा को उम्मीदवार बनाया है।
क्या था पिछले चुनाव का रिजल्ट?
साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कुल 60 सीटों में से बीजेपी ने 41 सीट जीतीं थी। तीन सीटों पर निर्विरोध और 38 सीटों पर मतदान के बाद बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। वहीं एनडीए के सहयोगी दल जेडी (यू) को 7, नैशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) को 5, कांग्रेस को 4, पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल को 1 और निर्दलीयों को दो सीट मिली थीं।












Click it and Unblock the Notifications