कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बीएस येदुरप्पा, सदानंद गौड़ा, एन रविकुमार समेत कई बड़े नाम शामिल है। बीजेपी ने 15 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

BJP releases a list of 40 party leaders who will campaign for the party for the upcoming by-elections to the legislative assembly of Karnataka.

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है।


जिसमें पार्टी ने गजानन बालचंद्र मंगसूली, भरमगौड़ा केज, लखन जारकीहोली, वेंकटराव घोरपड़े, रिजवान अरशद, केबी चंद्रशेखर को टिकट दिया है। गौरतलब है कि 5 दिसंबर को कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों में उपचुनाव होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+