भाजपा ने राजस्थान चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 131 उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार शाम इसकी जानकारी दी। नड्डा ने बताया कि राजस्थान चुनावों के लिए 131 उम्मीदवारों की सूची में 12 महिला उम्मीदवार, 32 युवा उम्मीदवार, 17 एससी और 19 एसटी उम्मीदवार हैं। सूची में 85 मौजूदा विधायक और 25 नए चेहरे हैं।

रविवार शाम बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा ने राजस्थान में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश में नामांकन पत्र भरे जाने का काम शुरू हो जाएगा। राजस्थान में 7 दिसंबर को वोटिंग होनी है।
इससे पहले दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। बीजेपी मुख्यालय में हुई बैठक मे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह , नरेंद्र मोदी, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सुषमा स्वराज और दूसरे नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगी।












Click it and Unblock the Notifications