पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। ये सभी स्टार प्रचार पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए संबंधित राज्यों में प्रचार करेंगे। इन स्टार प्रचारकों में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ जैस नाम शामिल हैं।
Recommended Video

असम में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची
असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। असम में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए भाजपा ने पीएम नरेंद्र मोदी समेत 40 दिग्गज नेताओं की सूची जारी की है। इन चालीस नामों में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, श्री बी. एल संतोष, सर्बानंद सोनेवाल, हिमंत बिश्ब शर्मा, रंजीत कुमार दास, अर्जुन मुंडा, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, जितेंद्र सिंह, रामेश्वर तेली, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, एन बिरेन सिंह, पेमा खांडू, बिजयंत जय पांडा, पवन शर्मा, अजय जामवाल, शहनवाज हुसैन, मनोज तिवारी, रवि किशन, फनिंद्र नाथ शर्मा, रमन देका, राजेन गोहेन, राजदीप रॉय, कृपानाथ मल्लाह, हरेन सिंह बे, तोपोन कुमार गोगोई, कामाख्या प्रसाद, प्रधान बरुआ, पल्लब लोचन दास, क्वीन ओझा, भुवनेश्वर कलीता, बिश्वजीत दोईमेरी और अपराजिता भुयान शामिल हैं। असम में 27 मार्च से 6 अप्रैल के बीच मतदान होगा।
पश्चिम बंगाल में भाजपा के स्टार प्रचारक
पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 8 चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।भाजपा ने राज्य में होने वाले चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें पीएम मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, अर्जुन मुंडा, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, कैलाश विजय वर्गीय, शिव प्रकाश, मुकुल रॉय, दिलीप घोष, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, फग्गन सिंह, मनसुखभाई मंडाविया को मिलाकर कुल 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications