Maharashtra Assembly Elections 2019: बीजेपी ने जारी की 7 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने चौथी लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। मुक्ताईनगर विधानसभा सीट ने बीजेपी ने रोहिनी कडसे को उम्मीदवार बनाया है। जबकि नासिक ईस्ट से पार्टी ने एडवोकेट राहुल ढिकाले, बोरीवली से सुनील राणे, घाटकोटर ईस्ट से पराग शाह, कोलाबा से राहुल नारवेकर, तुमसर से प्रदीप पड़ोले और कटोल से चरण सिंह ठाकुर को टिकट दिया है।

इसके पहले गुरुवार को बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए अपनी तीसरी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। बीजेपी ने शीरपुर से श्री काशीराम पवारा, रामटेक से मल्लिकार्जुन रेड्डी, सकोली से परिणय फुके और मलाड वेस्ट से रमेश सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। वहींं, भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। पार्टी ने सुरक्षित सीट कैज से नमिता मुंदडा को उतारा है।
150 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी बीजेपी
इस प्रकार बीजेपी ने अब तक कुल 150 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। नमिता मुंदडा हाल ही में एनसीपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं थी। जबकि नमिता को एनपीसी ने भी टिकट दिया था। इसके बावजूद वह पार्टी को छोड़कर बीजेपी में आ गई थी। लिस्ट के मुताबिक, उल्हास नगर से कुमार उत्तम चंद, लातूर सिटी से शैलेष लहोती, मावल से संजय भेगड़े, बारामती से गोपीचंद पदलकर, बगलान से दिलीप बोरसे, उमरखड़ से नामदेव सासने, पुसड से निलय नाइक को टिकट दिया है।
इस बीच एकनाथ खड़से का बयान आया है। उन्होंने कहा कि शरद पवार के साथ मेरी मुलाकात नहीं हुई है और ना मेरी कोई बातचीत हुई है। मुझे नहीं पता कि वह मेरे एनसीपी में शामिल होने की झूठी कहानी क्यों फैला रहे हैं। मुझे नहीं पता कि बीजेपी क्या जिम्मेदारी देगी लेकिन मैं हमेशा पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता रहूंगा।
भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 125 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इस लिस्ट में पार्टी ने 12 वर्तमान विधायकों को इस चुनाव में टिकट नहीं दिया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरुड सीट से चुनाव लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications