सीबीआई अफसरों की गिरफ्तारी पर बीजेपी ने की निंदा, कहा-पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र समाप्त हो चुकी है

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में में सीबीआई और ममता बनर्जी के बीच ठन गई है। चिटफंड स्कैम मामले में छानबीन के लिए कोलकाता के कमिश्नर राजीव कुमार के आवास पर पहुंचे थे, लेकिन वहां पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीबीआई के 5 ऑफिसर्स को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के आवास पर पहुंचीं। उन्होंने मोदी सरकार आरोप लगाए । वहीं बीजेपी ने ममता बनर्जी द्वारा उठाए गए इस कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। सीबीआई ने इस मामले की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजे दी है।

 BJP reaction on CBI officers detained by West Bengal police, said Democracy has ended here

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा है कि राज्य सरकार की स्थानीय पुलिस, जिसका की कर्तव्य होता है, CBI जैसी सर्वोच्च संस्था की स्थानीय स्तर पर मदद करना, वही CBI को कार्यवाही करने से बंगाल में रोक रही है? उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र समाप्त हो गया है। उन्होंने लिखा कि सीबीआई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जांच कर रही थी लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी। सीबीआई अधिकारियों को हिरासत में लिया गया, आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, हम इसकी निंदा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+