नोटबंदी के बाद भाजपा सांसद बोले 2000 रुपए का नोट भी होगा बंद
भाजपा के राज्यसभा सांसद आर.के.सिन्हा ने कहा है कि आने वाले समय में 2000 रुपए का नोट भी बंद होंगे।
नई दिल्ली। 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विमुद्रीकरण की घोषणा के बाद रोज नए-नए ऐलान हो रहे हैं। कभी वित्त मंत्रालय नियम बदल रहा है तो कभी रिजर्व बैंक।

अब भाजपा के राज्यसभा सांसद आर. के.सिन्हा ने ऐसा बयान दिया है जो लोगों के होश उड़ा सकता है। भाजपा के राज्यसभा सांसद आर.के.सिन्हा ने कहा है कि आने वाले समय में 2000 रुपए का नोट भी बंद होंगे।
उन्होंने दावा किया कि 500 और 1000 रुपए के नोट बदलने की प्रक्रिया के चलते 2000 रुपए के नोट छापे गए हैं।
दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक रविवार को फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट बीआर भाटिया के घर यह बात आर.के.सिन्हा ने कही।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पूरी अर्थव्यवस्था को कैश लेस बनाना चाहते हैं। इसलिए आगे आने वाले समय में 2000 रुपए का नोट भी बंद होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि आने वाले समय में देश की टैक्स व्यवस्था में भी बदलाव किया जाए। क्योंकि उम्मीद है कि आने वाले समय में सारा लेन-देन कैशलेस होगा। इसलिए सिर्फ बैंकिंग ट्रांजेक्शन टैक्स लगाया जाए।
आपको बताते चलें किक अर्थक्रांति के संस्थापक सदस्यों में से एक अनिल बोकिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 500-1000 रुपए के नोट बंद करने के साथ ही अन्य चार बिंदुओं को लागू करने की सलाह दी थी।
जिसमें सभी तरह के टैक्स को समाप्त कर सिर्फ बैंकिंग ट्रांजेक्शन टैक्स लगाने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications