कश्मीर में राज्यपाल शासन की सिफारिश, राज्यपाल ने राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी गठबंधन टूट गया है। दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के घर हुई अहम बैठक के बाद बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। बीजेपी नेता राम माधव ने इस फैसले की जानकारी सबके सामने रखी। पार्टी के इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में तीन साल से चला आ रहा पीडीपी-बीजेपी गठबंधन समाप्त हो गया है। बीजेपी के समर्थन वापसी के कुछ देर बार जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

BJP ने महबूबा सरकार से समर्थन लिया वापस, पढ़ें, LIVE UPDATES

LIVE Feed
Jun 20, 2018, 1:12 AM IST

सुप्रीम कोर्ट के वकील और बीजेपी नेता अजय अग्रवाल ने जम्मू कश्मीर के गवर्नर को पत्र लिखकर पत्थरबाजों के खिलाफ कार्यवाही रोकने के लिए दिए गए आदेश को तुरंत वापस लेने का निवेदन किया।
Jun 19, 2018, 8:34 PM IST

कश्मीर में राज्यपाल शासन की सिफारिश, राज्यपाल ने राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजी
Jun 19, 2018, 7:38 PM IST

जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के सरकार से हटने को आदित्यनाथ ने देशहित में लिया फैसला बताया है। उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की लोकल लीडरशिप, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को विश्वास में लेने के बाद ये फैसला किया गया।
Jun 19, 2018, 5:13 PM IST

हमने सत्ता के लिए यह गठबंधन नहीं किया। इस गठबंधन का एक बड़ा मकसद था- एकतरफा युद्धविराम, पीएम की पाकिस्तान यात्रा, 11000 युवाओं के खिलाफ मामलों को वापस लेना: महबूबा मुफ्ती
Jun 19, 2018, 5:11 PM IST

महबूबा मुफ्ती ने कहा- बीजेपी के समर्थन वापस लेने के बाद हमने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। हम किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।
Jun 19, 2018, 4:54 PM IST

दिल्ली: जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर अहम बैठक, एनएसए, जम्मू-कश्मीर के गृह सचिव और संयुक्त सचिव समेत बड़े अधिकारी बैठक में शामिल
Jun 19, 2018, 4:39 PM IST

मैंने राज्यपाल से कहा कि किसी पार्टी के पास बहुमत नहीं है, ऐसे में हमने राज्यपाल से प्रदेश में गवर्नर रूल लागू करने के लिए कहा है।
Jun 19, 2018, 4:35 PM IST

उमर अब्दुला ने कहा- हमें जनता ने जनादेश नहीं दिया, ऐसे में उनका सरकार में शामिल होने जैसा कुछ है ही नहीं।
Jun 19, 2018, 4:35 PM IST

उमर अब्दुला ने कहा- हम सरकार नहीं बनाएंगे
Jun 19, 2018, 3:46 PM IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट, कहा- 'कश्मीर को बर्बाद करने के बाद बीजेपी कश्मीर से बाहर हो गई।'
Jun 19, 2018, 3:45 PM IST

जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन को लेकर हलचल तेज, गृहमंत्रालय में बैठक जारी
Jun 19, 2018, 3:39 PM IST

बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की मांग की है
Jun 19, 2018, 3:37 PM IST

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा- पीडीपी को समर्थन नहीं करेगी
Jun 19, 2018, 3:35 PM IST

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बुलाई बैठक, उमर अब्दुल्ला राज्यपाल से मिलने पहुंचे
Jun 19, 2018, 3:34 PM IST

जम्मू-कश्मीर में फ्रीडम ऑफ स्पीच खतरे में है। हाल ही में ही एक नामी पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या कर दी गई थी: राम माधव, बीजेपी
Jun 19, 2018, 3:33 PM IST

पीडीपी-बीजेपी गठबंधन को लेकर आगे चलना संभव नहीं होगा: राम माधव
Jun 19, 2018, 3:27 PM IST

जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती सरकार गिरी, बीजेपी के समर्थन वापसी के बाद महबूबा मुफ्ती ने लिया फैसला
Jun 19, 2018, 3:26 PM IST

पीडीपी नेता नईम अख्तर ने कहा कि शाम 5 बजे महबूबा मुफ्ती प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी
Jun 19, 2018, 3:25 PM IST

बीजेपी के समर्थन वापसी के ऐलान के बाद जम्मू-कश्मीर में बैठकों दौर शुरू, शाम 4 बजे पीडीपी नेताओं की बैठक
Jun 19, 2018, 3:23 PM IST

शाम 5 बजे महबूबा मुफ्ती करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Jun 19, 2018, 3:20 PM IST

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+