JP Nadda's Son Harish wedding reception: नड्डा के घर आई राजस्थानी बहू, जानिए क्या करते हैं बेटे हरीश?

मूलरूप से हिमाचल के रहने वाले जेपी नड्डा ने खुद वकालत की पढ़ाई की है और वो जेपी आंदोलन से काफी प्रभावित थे और इसी वजह से उनका रूख राजनीति की ओर हो गया।

 JP Naddas Son Harish wedding reception:

JP Nadda's Son Harish wedding reception: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मल्लिका नड्डा के छोटे बेटे हरीश नड्डा की रिसेप्शन पार्टी रविवार को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई थी, जिसमें पीएम मोदी समेत देश के कई बड़े राजनीतिक चेहरों ने शिरकत की और नए दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। आपको बता दें कि हरीश नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छोटे बेटे हैं, जो कि फिलहाल सियासी गलियारों में काफी कम दिखाई पड़ते हैं। हरीश हुड्डा की शिक्षा लंदन विवि से हुई है और वो मौजूदा दौर में दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत करते हैं।

नड्डा के घर आई राजस्थानी बहू

नड्डा के घर आई राजस्थानी बहू

तो वहीं उनकी पत्नी का नाम रिद्धि शर्मा है, जो कि मूल रूप से राजस्थान की हैं। उनके पिता रमाकांत शर्मा जयपुर के बड़े होटल कारोबारी हैं, दोनों की शादी 25 जनवरी को ही जयपुर के होटल राजमहल पैलेस में हुई थी, इस शादी के बाद दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन कल दिल्ली में हुआ है। इस शादी समारोह में भी राजनीति के कई नामचीन चेहरे दिखाई पड़े थे। आपको बता दें कि नड्डा का राजस्थान से अब गहरा नाता हो गया है क्योंकि उनके बड़े बेटे गिरीश नड्डा की भी शादी राजस्थान में हुई है।

बड़ी बहू भी राजस्थान से

बड़ी बहू भी राजस्थान से

गिरीश ने एमबीए किया है और वो एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, उनकी शादी साल 2020 में राजस्थान के बिजनेसमैन अजय ज्याणी की बेटी प्राची से हुई थी। कुल मिलाकर अब जेपी नड्डा का राजस्थान से संबधियों वाला रिश्ता हो गया है।

संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखते हैं नड्डा

संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखते हैं नड्डा

जबकि नड्डा ने खुद वकालत की पढ़ाई की है और वो जेपी आंदोलन से काफी प्रभावित थे और इसी वजह से उनका रूख राजनीति की ओर हो गया और साल 1993 में उन्होंने हिमाचल से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और विजयी हुए और यहीं से उनकी सफल राजनीतिक पारी की शुरुआत हुई और आज तक बदस्तूर जारी है, वो मोदी सरकार वन में स्वास्थ्य मंत्री थे और मोदी सरकार 2 में वो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं।

डॉ मल्लिका इतिहास की प्रोफेसर हैं

डॉ मल्लिका इतिहास की प्रोफेसर हैं

जबकि उनकी पत्नी डॉ मल्लिका खुद एक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में इतिहास की प्रोफेसर हैं लेकिन वो भी एबीवीपी की सक्रिय सदस्य रह चुकी हैं। नड्डा और उनकी पत्नी की शादी साल 1991 में हुई थी।

रिसेप्शन पार्टी की फोट वायरल

रिसेप्शन पार्टी की फोट वायरल

फिलहाल उनके बेटे हरीश नड्डा की रिसेप्शन पार्टी की फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षक का केंद्र बनी हुई हैं और लोग जमकर उस पर कमेंट कर रहे हैं।

Recommended Video

      BJP National President JP Nadda addresses Vijay Sankalp Rally in Kumarghat, Tripura | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+