बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा से दिया इस्तीफा, ऐसी क्या थी वजह?

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सीट से राज्यसभा के सदस्य के तौर पर अपना इस्तीफा दे दिया है। जेपी नड्डा के इस्तीफे को राज्यसभा चेयरमैन ने स्वीकार कर लिया है।

जेपी नड्डा 13 दिन पहले 20 फरवरी को ही गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। उनका कार्यकाल कुछ समय के लिए बाकी था। लेकिन नियम के तहत अगर कोई सदस्य दूसरी सीट से चुन लिया जाता है, तो 14 दिन के अंदर उन्हें पुरानी सीट से इस्तीफा देना पड़ता है। इसलिए नड्डा ने हिमाचल प्रदेश सीट से इस्तीफा दिया।

bjp-president-jp-nadda-resigns-from-rajya-sabha

राज्यसभा ने जारी किया बुलेटिन

राज्यसभा संसदीय बुलेटिन में कहा गया है, "हिमाचल प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यों की परिषद (राज्यसभा) के निर्वाचित सदस्य जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यसभा में अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया और उनका इस्तीफा 4 मार्च को राज्यसभा के सभापति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।"

आपको बता दें कि जेपी नड्डा उन 57 राज्यसभा सांसदों में एक हैं जिनका कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो रहा है। इसके बाद वह गुजरात सीट से राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे।

इस बार गुजरात राज्य से राज्यसभा के लिए बीजेपी के चार सांसद चुने गए हैं। इनमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, जसवन्तसिंह परमार, मयंक नायक और गोविंदभाई ढोलकिया शामिल हैं।

आपको बता दें कि बीजेपी प्रसिडेंट जेपी नड्डा उन 41 कैंडिडेट्स में शामिल थे, जिन्होंने हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनावों में निर्विरोध जीत हासिल की। उन्हें गुजरात से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था।

आपको बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल जून तक बढ़ा दिया गया है। ये पहली बार है जब बीजेपी जेपी नड्डा के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इससे पहले अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+