Modi Govt 2 के दो साल पूरे, बोले जेपी नड्डा- सेवा दिवस मनाएंगे
नई दिल्ली, मई 30: केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार को आज (30 मई) को 7 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम इस दिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में ना सिर्फ देश का आत्मविश्वास बढ़ा है बल्कि गांव के गरीबों और वंचितों को पहली बार यह महसूस हुआ है कि दिल्ली में उनकी अपनी सरकार है।
Recommended Video

वहीं बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि एक लाख गांवों में भाजपा कार्यकर्ता सेवा करेंगे। पीएम ने सरकारी संगठनों और अन्य लोगों से कोविड के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया था। बीजेपी ने 'सेवा ही संगठन' के तहत कई लोगों की मदद की है।
इससे पहले बीेजपी अध्यक्ष ने सिलसिलेवार कई ट्वीट्स करते हुए सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। नड्डा ने बताया कि कोरोना काल में पीएम ने हर भारतीय की चिंता करते हुए तुरंत राहत पैकेज घोषित किए। सरकारी तंत्र, संगठन व सभी से जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। भाजपा ने पीएम मोदी के मंत्र सेवा ही संगठन को आत्मसात करके करोड़ों लोगों तक मदद पहुंचाई।
साथ ही नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशवासियों ने चुनौतियों का डटकर सामना किया है। उनके मार्गदर्शन में भारत का आत्मविश्वास जागा, आत्म निर्भर की राह बनी है और देश के गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित व वंचित को पहली बार यह अहसास हुआ है कि केंद्र में उनकी अपनी सरकार है।












Click it and Unblock the Notifications