BJP President के ऐलान के लिए उल्टी गिनती शुरू, इस दिन होगी नए अध्यक्ष के नाम की सार्वजनिक घोषणा

BJP President News: भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव का इंतजार अब खत्म होने वाला है। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद ही मौजूदा प्रेसिडेंट जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म होने वाला था। अब लगभग डेढ़ साल बाद उनके उत्तराधिकारी के चयन की औपचारिकताएं लगभग पूरी हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, दशहरे के बाद अगले सप्ताह बीजेपी के नए अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा बाकी शीर्ष पदाधिकारियों से भी इस बारे में चर्चा हो चुकी है।

बीजेपी से जुड़े अंदरुनी सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि जल्द ही नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, BJP संसदीय बोर्ड विजयादशमी के बाद होने वाली बैठक में नए अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगा। उसी दिन औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

BJP President News

BJP President के ऐलान की उल्टी गिनती शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मौजूदा अध्यक्ष के कार्यकाल की समय-सीमा पूरी होने के बाद अब पार्टी संगठन में बदलाव की तैयारी अंतिम चरण में है। बीजेपी और संघ दोनों की स्पष्ट राय है कि नए अध्यक्ष के सामने बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की अहम जिम्मेदारी होगी। इसे देखते हुए पार्टी और संगठन से जुड़े सभी मामलों को पहले ही निपटाने की तैयारी है। पार्टी चाहती है कि आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 के बड़े राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए अध्यक्ष चुना जाना चाहिए। इससे संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने और केंद्र व राज्यों में सरकार की नीतियों को जनता तक बेहतर ढंग से पहुंचा सके।

यह भी पढ़ें: BJP President: ब्राह्मण अध्यक्ष बनाने पर RSS का जोर? लखनऊ से नागपुर तक इन 3 समीकरणों को साधने की तैयारी

BJP के नए अध्यक्ष की रेस में हैं कई नाम

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से कई नामों की चर्चा चल रही है, जिनमें संगठन के अनुभवी और युवा चेहरे दोनों शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नए अध्यक्ष का चयन BJP की भविष्य की दिशा और चुनावी रणनीति को तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। अब सभी की निगाहें उस ऐतिहासिक दिन पर टिकी हैं, जब नए अध्यक्ष का नाम सार्वजनिक होगा। अध्यक्ष पद के लिए रेस में दो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर का नाम आगे चल रहा है। इसके अलावा, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का नाम भी रेस में है।

यह भी पढ़ें: 'घर जैसा लगा पाकिस्तान में’– सैम पित्रोदा के बयान से मचा सियासी तूफान, जानें BJP ने क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+