भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की हत्या की कोशिश नाकाम
नई दिल्ली। पटना में 14 अप्रैल को होने वाली रैली से पहले पाये गये 2 बम से ने काफी हड़कंप मचाया था। लेकिन इस बीच एक बड़ा खुलासा सामने आया है कि इस बम धमाके में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह निशाने पर थे।

सूत्रों की मानें तो पुलिस के पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह पटना में सीरियल बम ब्लास्ट की योजना बना रहे थे और उनका निशाना अमित शाह की रैली थी। हालांकि अमित शाह की रैली की तारीख पटना में आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई थी।
गौरतलब है कि मंगलवार को पटना के बहादुरपुरा क्षेत्र में दो बम बरामद किये गये थे जिस पर एक कमल का निशान बना हुआ था। आपको इस बात की जानकारी तब हुई जब एक अपार्टमेंट में धमाका हुआ था।
आपको बता दें कि 27 अक्टूबर 2013 में नरेंद्र मोदी की विशाल चुनावी रैली में एक बम धमाका हुआ था जिसमें 6 लोग मर गये थे जबकि 80 लोग घायल हुए थे। वहीं इसी साल जुलाई में महाबोधि मंदिर के पास लगातार दो धमाके हुए थे। इसमें भी 5 लोग घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications