अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना,कहा लौकी नहीं है राफेल डील
नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने राफेल डील को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दिया। शाह ने कहा कि यह कोई लौकी नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह बोफोर्स की तरह किसी कंपनी से डील नहीं है, बल्कि यह सीधे फ्रांस सरकार से किया गया डील है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि फ्रांस की सरकार को तय करना है कि पार्टनर कौन होगा।उन्होंने कहा कि इस डील में कोई बिचौलिया नहीं है। इस डील के दाम पहले ही तय हो चुके हैं।
शाह ने गुजरात चुनाव के दौरान हार्दिक पटेल के सेक्स सीडी पर बोलते हुए कहा कि वैसा करना भी ठीक नहीं था और सेक्स सीडी का आना भी ठीक नहीं था। गुजरात विधानसभा में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए शाह ने कहा कि गुजरात में बीजेपी चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि गुजरात में बीजेपी 150 से अधिक सीट जीतेगी। उन्होंने राम मंदिर को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि मंदिर निर्माण में बहुत देर हो चुकी है। अब फैसला सुप्रीम कोर्ट के पास है।












Click it and Unblock the Notifications