अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 'भगवा आतंकवाद' शब्द के जन्मदाता के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी प्रज्ञा ठाकुर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस पर जो हमला हुआ, उन्होंने (कांग्रेस) कहा हिन्दू आतंकवाद है। भगवा आतंकवाद है और साधु-साध्वियों को जेल में डाला। अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भगवा आतंकवाद शब्द के जन्मदाता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारेगी। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बीजेपी में शामिल होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सवाल उठाए हैं।

BJP President Amit Shah Sadhvi Pragya Thakur Bhopal Lok Sabha seat Congress Digvijay Singh

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार होंगी। बुधवार को ही साध्वी प्रज्ञा ने बीजेपी ज्वॉइन की थी। साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें काफी दिनों से चल रही थीं। महाराष्ट्र के मालेगांव बम ब्लास्ट केस में आरोपी बनाए जाने के बाद सुर्ख़ियों में आईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहीं हैं। हालांकि उस केस में बरी होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। प्रज्ञा प्रज्ञा ठाकुर को 23 अक्टूबर 2008 को गिरफ्तार किया गया था।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का जन्म मध्य प्रदेश के भिंड जिले के कछवाहा गांव में हुआ था। प्रज्ञा के पिता का नाम चंद्रपाल सिंह है जो एक आर्युवेदिक डॉक्टर थे। वो लहार कस्बे के गल्ला मंडी रोड पर रहते थे और यहीं पर एक क्लीनिक चलाते थे। प्रज्ञा बचपन से ही काफी तेज तर्रार थीं। चुकि चंद्रपाल सिंह खुद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े थे इसलिए प्रज्ञा को हिन्दूवादी शिक्षा घर से ही मिली। प्रज्ञा सिंह ठाकुर कॉलेज के दिनों में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गईं। अपने बोलने की कला के चलते ही साध्वी ने बहुत जल्द को देखते हुए जल्द परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान बना ली।

यह भी पढ़ें-भोपाल लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+