BJP President: भाजपा को मिलेगी पहली बार महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष? रेस में इन 3 नेताओं का नाम सबसे आगे

BJP President: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बीच पार्टी इतिहास में पहली बार किसी महिला को शीर्ष पद मिलने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी महिला नेतृत्व की ओर बड़ा कदम उठाने जा रही है, जिसकी तैयारी अब अंतिम चरण में है।

जेपी नड्डा 2020 से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर हैं। जेपी नड्डा का अध्यक्ष पद का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 तक उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया गया था। अब जबकि चुनाव संपन्न हो चुके हैं, पार्टी एक नए अध्यक्ष की नियुक्ति की तैयारी में है। हालांकि इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि प्रमुख पद कौन संभालेगा, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पार्टी को पहली बार महिला अध्यक्ष मिल सकती है।

BJP President

भाजपा को क्या मिलेगी पहली महिला अध्यक्ष: सामने आए ये तीन बड़े नाम

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक सूत्रों के अनुसार तीन प्रमुख महिला नेता -निर्मला सीतारमण, दग्गुबती पुरंदेश्वरी और वानति श्रीनिवासन, ये तीन महिला नेता हैं, जो इस दौड़ में सबसे आगे चल रही हैं।

🔹 निर्मला सीतारमण

वर्तमान वित्त मंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को सबसे मजबूत दावेदारों में गिना जा रहा है। हाल ही में उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष से पार्टी मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक की थी। उनकी तमिलनाडु से राजनीतिक पृष्ठभूमि और प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता को दक्षिण भारत में भाजपा के विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अगर वे अध्यक्ष बनती हैं, तो यह महिला आरक्षण बिल के समर्थन में भी पार्टी का मजबूत संदेश होगा।

🔹 डी. पुरंदेश्वरी (दग्गुबती पुरंदेश्वरी)

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई की अध्यक्ष रह चुकीं डी. पुरंदेश्वरी भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। वे कई भाषाओं में निपुण हैं और उनके पास व्यापक राजनीतिक अनुभव है। वह भारत सरकार के "ऑपरेशन सिंदूर" मिशन में भी शामिल रह चुकी हैं, जो भारत की आतंकवाद विरोधी नीतियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए यूरोप के कई देशों में गया था।

🔹वानति श्रीनिवासन

वकील से राजनेता बनीं वानति श्रीनिवासन, जो तमिलनाडु के कोयंबटूर (दक्षिण) से विधायक हैं, भी इस पद के लिए चर्चा में हैं। वे 1993 से भाजपा से जुड़ी हुई हैं और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर चुकी हैं। 2021 में उन्होंने अभिनेता कमल हासन को हराकर विधानसभा सीट जीती थी। वर्ष 2022 में उन्हें भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया, जिससे वे इस समिति की पहली तमिल महिला बनीं।

1993 में भाजपा में शामिल होने के बाद से वानति श्रीनिवासन ने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें राज्य सचिव, महासचिव और तमिलनाडु की उपाध्यक्ष शामिल हैं।

🔸 क्यों महिला चेहरा तलाश रही है भाजपा?

भाजपा को हाल के सालों में महिला मतदाताओं से जबरदस्त समर्थन मिला है, खासकर महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में। इसके अलावा, पार्टी ने 2023 में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराया, जिसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान है। ऐसे में महिला अध्यक्ष की नियुक्ति, पार्टी की रणनीति और सामाजिक संदेश, दोनों को मजबूत कर सकती है।

🔸 आरएसएस की भी मिली हरी झंडी

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी महिला अध्यक्ष के विचार को मंजूरी दे दी है। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि पार्टी अब रणनीतिक रूप से महिला नेतृत्व की ओर बढ़ रही है।

हाल के चुनाव, महिला मतदाताओं ने भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है, खासकर महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में। अगर भाजपा इस कदम को आगे बढ़ाती है, तो यह उसके इतिहास में पहली बार होगा जब किसी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

🔸 भारतीय जनता पार्टी के अब तक अध्यक्षों की पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी। तब से लेकर अब तक पार्टी के कई नेता इस शीर्ष पद पर रहे हैं। नीचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों की पूरी सूची दी गई है।

  • 1. अटल बिहार वाजपेयी (1980 से 1986)
  • 2. के. एल. आडवाणी (1980-1990, 1993-1998, 2004-2005)
  • 3. मुरली मनोहर जोशी (1991-1993)
  • 4. कुशाभाऊ ठाकरे (1998-2000)
  • 5. बंगारू लक्ष्मण (2000-2001)
  • 6. के जना कृष्णमूर्ति (2001-2002)
  • 7. एम वेंकैया नायडू (2002-2004)
  • 8. नितिन गडकरी (2010-2013)
  • 9. राजनाथ सिंह (2005-2009) (2013-2014)
  • 10. अमित शाह (2014-2017, 2017-2020)
  • 11.जेपी नड्डा (2020 से वर्तमान तक...)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+